खबर शहर , यूपी: सास-बहू और जेठानी के ये तीन विवाद, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग; टूटने की कगार पर पहुंची शादियां – INA


परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलरों की तमाम कोशिशों के बावजूद दांपत्य विवादों के अजीबोगरीब मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परामर्श केंद्र परिसर के बाहर रविवार को ऐसी कई दासतां मिली। जहां कहीं युवती को घरेलू काम न आने पर प्रताड़ना मिल रही है, तो कहीं ऑनलाइन खरीदारी और दूध फटने जैसी मामूली बातें घर उजाड़ने की वजह बन रही हैं। रविवार को परामर्श केंद्र में ऐसे ही कई मामलों पर सुनवाई हुई।