पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, दावा- 28 आतंकी मारे:तालिबान बोला- एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, हमले का जवाब देंगे- INA NEWS

पाकिस्तान ने सोमवार तड़के अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में एयरस्ट्राइक की। ये हमले कुनार और पक्तिका प्रांतों में किए गए। पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि हमले में 28 संदिग्ध आतंकी मारे गए। वहीं, अफगानिस्तान के तालिबान सरकार ने कहा कि हमले में 3 नागरिकों की मौत हुई और 4 लोग घायल हुए। तालिबान सरकार के प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के मुताबिक, कुनार के नुर्गल जिले में एक घर पर हमला हुआ। इसमें एक परिवार के 3 लोगों की मौत हुई और 4 घायल हुए। पक्तिका के बरमल जिले में भी दो जगहों पर हमला हुआ, जहां एक दुकान और खाली घर को नुकसान पहुंचा। वहां किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। खबर अपडेट हो रही है…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button