गाजीपुर डंप साइट पर लिगेसी वेस्ट निस्तारण की समीक्षा:केंद्रीय मंत्री मल्होत्रा ने दिए तेजी के निर्देश; बोले-तीनों लैंडफिल से 95 एकड़ जमीन हुई खाली- INA NEWS

गाजीपुर डंप साइट का काम तय समय से पहले पूरा करें-हर्ष मल्होत्रा -बायो-माइनिंग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश, तीनों लैंडफिल से 95 एकड़ जमीन हो चुकी है खाली दिल्ली के गाजीपुर डंप साइट पर लिगेसी वेस्ट के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने की, जबकि महापौर प्रवेश वाही भी मौजूद रहे। बैठक में एमसीडी अधिकारियों ने भलस्वा, ओखला और गाजीपुर लैंडफिल साइटों पर चल रहे बायो-माइनिंग और वैज्ञानिक निस्तारण कार्यों की प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने बताया कि तीनों डंप साइटों से अब तक 95 एकड़ भूमि पुनः उपयोग के लिए खाली कराई जा चुकी है। इसमें भलस्वा से 45 एकड़, ओखला से 30 एकड़ और गाजीपुर से 20 एकड़ जमीन शामिल है। जुलाई 2022 से जुलाई 2026 के बीच 212.60 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया है। साथ ही, 109.50 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त कचरे के निस्तारण के लिए तीसरे चरण की निविदाएं भी जारी कर दी गई हैं। गाजीपुर डंप साइट पर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश समीक्षा के दौरान हर्ष मल्होत्रा ने विशेष रूप से गाजीपुर डंप साइट पर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परियोजना को निर्धारित समय-सीमा से पहले पूरा करने के लिए नियमित निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण और संचालन संबंधी बाधाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाए। बैठक में भविष्य की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति और गोबर के वैज्ञानिक प्रबंधन की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। हर्ष मल्होत्रा ने कहा लेगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक निस्तारण केवल कचरा हटाने का काम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण में कमी और मूल्यवान शहरी भूमि को दोबारा उपयोग में लाने का महत्वपूर्ण अभियान है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button