सीजी- चक्रधरपुर में मेगा ब्लॉक: छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली छह ट्रेनें रद्द, इस रूट से चलेंगी ये रेलगाड़ियां, पढ़ें – INA

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पटरियों के नवीनीकरण कार्य के चलते रेल प्रशासन ने मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय किया है। इस निर्माण कार्य के कारण रेलवे 24 नवंबर से 15 जनवरी ,2027 के दौरान छह ट्रेनों को पूरी तरह रद्द रखेगा, जबकि दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करके संचालन करेगा। पटरियों की मरम्मत का यह काम निर्धारित अवधि के दौरान प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगा। इस निर्णय से इस रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।


रद्द होने वाली गाडियां 


  1. नवम्बर 2026 में दिनांक 24 व 27 को, माह दिसम्बर 2026 में 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 को तथा माह जनवरी 2027 में 01, 05, 08, 12 व 15 को टाटानगर एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109 / 18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  2. माह नवम्बर 2026 में दिनांक 23 व 30 को, माह दिसम्बर 2026 में 07, 14, 21, 28 को तथा माह जनवरी 2027 में 04 व 11 को नांदेड़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  3. नवम्बर 2026 में दिनांक 25 को, माह दिसम्बर 2026 में 02, 09, 16, 23, 30 को तथा माह जनवरी 2027 में 06 व 13 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  4. नवम्बर 2026 में दिनांक 21 व 28 को, माह दिसम्बर 2026 में 05, 12, 19, 26 को तथा माह जनवरी 2027 में 02 व 09 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  5. नवम्बर 2026 में दिनांक 23 व 30 को, माह दिसम्बर 2026 में 07, 14, 21, 28 को तथा माह जनवरी 2027 में 04 व 11 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20821 पुणे- सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

इस रूट से चलेंगी ये गाड़ियां


  1. नवम्बर 2026 में दिनांक 23 व 30 को, माह दिसम्बर 2026 में 07, 14, 21, 28 को तथा माह जनवरी 2027 में 04 व 11 को योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग होकर पुरी जायेगी। 

  2. नवम्बर 2026 में दिनांक 26 को, माह दिसम्बर 2026 में 03, 10, 17, 24 व 31 को तथा माह जनवरी 2027 में 07 व 14 को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कांद्रा-सीनी (टाटानगर-गामहारीया छोड़कर) मार्ग होकर दुर्ग आयेगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button