उत्तराखंड के केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी:MP-UP और राजस्थान में पारा 40°C के पार; महाराष्ट्र-तेलंगाना में हीट वेव का अलर्ट- INA NEWS

देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में पारा 40°C के पार पहुंच गया है। राजस्थान में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 41°C के पार पहुंच गया। मध्य प्रदेश के तीन जिलों में भी पारा 40°C से ऊपर रहा, जहां नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 42.1°C दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 40.4°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो सप्ताह में तापमान 6 से 8°C तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, IMD ने जम्मू-कश्मीर और असम समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हुई। मौसम की दो तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: 16 अप्रैल से लू चलेगी, 17 जिलों में अलर्ट, तापमान 42°C के पार तेज गर्मी से पूरा मध्य प्रदेश तप गया है। दिन का तापमान 42 डिग्री और रात 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। IMD (मौसम केंद्र), भोपाल ने 16 मार्च से प्रदेश में हीट वेव यानी, लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 16, 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के 17 जिले लू से प्रभावित रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: लू की चेतावनी, पारा 41°C के पार, कई जिलों में भी बादल भी छाए मौसम विभाग ने राजस्थान में 17 अप्रैल से हीटवेव की चेतावनी दी है। बाड़मेर, जैसलमेर के बाद कोटा में भी पारा 41°C के पार चला गया है। चूरू, चित्तौड़गढ़ में भी कल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ। पश्चिमी राजस्थान में दिन में हल्की गर्म हवा चलनी शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button