Sport : क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी20 मैच, जानिए कैसी है हैदराबाद की वेदर रिपोर्ट #INA

Weather Report : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाने वाला है. भारत-वेस्टइंडीज 14 अक्टूबर को हैदराबाद में सीरीज का अहम मुकाबला खेलने वाली हैं. इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस हैदराबाद की वेदर रिपोर्ट के बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं. फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि क्या हैदराबाद में बारिश होगी और भारत बनाम वेस्टइंडीज का मुकाबला कहीं बारिश के भेंट तो नहीं चढ़ जाएगा. तो आइए आज हम आपको हैदराबाद की वेदर रिपोर्ट्स से लेकर मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल्स बताने वाले हैं.
Indore conquered, Hyderabad next! 💪
Riding the wave after that high-voltage win in Indore, #TeamIndia touches down in the City of Pearls! #INDvWI 4th T20I 👉 WED, OCT 14, 6 PM pic.twitter.com/u4DJwPS2VS
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 12, 2026
हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा मुकाबला आज शाम को खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होने वाली है. वहीं मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होने वाला है. हैदराबाद में ये मुकाबला शाम को शुरू होने वाला है. शाम के समय यहां की वेदर रिपोर्ट क्या कहती है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला चौथा टी20 मैच बारिश में धुल जाएगा. तो इसका जवाब है, नहीं…. ये मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ाने वाला नहीं है, क्योंकि वेदर रिपोर्ट इसकी तरफ इशारा नहीं कर रही हैं. हैदराबाद में मैच के दिन यानी आज 14 अक्टूबर को मौसम एकदम साफ रहने वाला है. बारिश की भी कोई उम्मीद हैदराबाद में नहीं है. तो आइए एक नजर वेदर रिपोर्ट पर भी डाल लेते हैं.
हैदराबाद की वेदर रिपोर्ट
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच के दौरान हैदराबाद में मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा और 20-20 ओवर का एक्शन पूरा दखने के लिए मिलेगा. भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले के दौरान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इस मैच के दौरान आसमान में 10% काले बादल छाए रहने की उम्मीद है लेकिन बारिश के चांस सिर्फ 1% है. वहीं हवा 13 किलोमीटर के करीब चल सकती हैं. हैदराबाद में ह्यूमिडिटी 42% होने की संभावना है.
Eyeing a series win! 👀#TeamIndia take on West Indies in a high-octane clash at the Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad.
Will the #MenInBlue taste another victory and take an unassailable 3-1 lead in the 5-match T20I series? #INDvWI@BCCI pic.twitter.com/Zjs8vv9ccR
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 14, 2026
इंडिया और वेस्टइंडीज का स्क्वाड
इंडिया : संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव.
A proud and special moment 💙
Hyderabad fans, how excited are you . see your local boy and #TeamIndia Vice-Captain @TilakV9 take the field tomorrow? 🏟️#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/ygcQ7z2xgJ
— BCCI (@BCCI) October 13, 2026
वेस्टइंडीज : शाई होप (विकेट कीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेस, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, आमिर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी20 मैच, जानिए कैसी है हैदराबाद की वेदर रिपोर्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,