Sport : क्या है राजस्थान रॉयल्स का पिंक प्रॉमिस? IPL में तीसरी बार ऑल पिंक जर्सी पहनेंगे RR के खिलाड़ी, वजह जान करेंगे सलाम #INA

Rajasthan Royals Pink Promise: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम एक सप्ताह बाद आज एक्शन में नजर आने वाली है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान का सामना गुजरात टाइटंस से होगा और ये मैच प्लेऑफ के नजरिए से अहम होने वाला है. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम स्पेशल पिंक जर्सी पहनकर उतरेगी, जो उनके पिंक प्रॉमिस का प्रमाण है.

ऑल-पिंक जर्सी पहनकर उतरेंगे आज RR के खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले अपने आईपीएल 2026 मैच के दौरान अपने ‘पिंक प्रॉमिस’ प्रोग्राम को आगे बढ़ाती नजर आएगी. इस मैच के दौरान रॉयल्स अपनी ऑल-पिंक यूनिफॉर्म पहनकर मैदान पर उतरेगी, जो राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व वाले सामाजिक परिवर्तन के प्रति अपना समर्पण दर्शाता है.

क्या है राजस्थान रॉयल्स का पिंक प्रॉमिस?

राजस्थान रॉयल्स की टीम का ऑल पिंक यूनिफॉर्म पहनकर मैदान पर उतरना, उनके पिंक प्रॉमिस की पहल का हिस्सा है. दरअसल, रॉयल राजस्थान फाउंडेशन (RRF) ‘पिंक प्रॉमिस’ पहल का नेतृत्व करता है, जो हाल के समय में IPL मैचों से जुड़ा सबसे प्रभावशाली सामाजिक अभियान बन गया है. राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट का इस्तेमाल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्थायी स्तर पर लाभ पहुंचाने के लिए काम करती है. यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके सतत विकास की पहल का सपोर्ट करने वाले प्रोग्राम के जरिए से किया जाता है.

तीसरी बार पिंक प्रॉमिस मैच खेलेगी RR

राजस्थान रॉयल्स ने अपना पहला आधिकारिक “पिंक प्रॉमिस” मैच 6 अप्रैल 2024 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेला था. IPL 2026 में ये तीसरी बार टीम ‘पिंक प्रॉमिस मैच’ खेलने वाली है, जहां उसके सामने होगी गुजरात टाइटंस की टीम. इसका दायरा एवं महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है. यह कार्यक्रम पूरे राजस्थान में महिलाओं की मदद करने के लिए आईपीएल मैचों का उपयोग करके क्रिकेट को सामुदायिक सेवा के साथ जोड़ता है.

19 साल की समीक्षा ने तैयार की है ‘पिंक प्रॉमिस जर्सी’

आईपीएल 2026 के लिए विशेष ‘पिंक प्रॉमिस जर्सी’ अपनी एक अनोखी कहानी कहती है. ‘रॉयल्स हुनरर मंच’ (Royals HunaRR Manch) प्रतियोगिता के माध्यम से चुनी गई इस विजेता जर्सी का डिज़ाइन नासिक की 19 वर्षीय समीक्षा रामेश्वर मुंदड़ा ने तैयार किया है, जिसे देश भर से मिली 8,500 से अधिक एंट्री में से चुना गया था.

इस ऑल-पिंक जर्सी में सौर ऊर्जा से प्रेरित (सोलर-इंस्पायर्ड) पैटर्न और रॉयल राजस्थान फाउंडेशन द्वारा मदद की जाने वाली महिलाओं के नाम भी लिखे गए हैं. यह डिजाइन इस अभियान के मुख्य संदेश “औरत है तो भारत है” को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी 7 दिन बाद एक्शन में आएंगे नजर, ऑरेंज कैप पर होंगी नजरें, बस इतने रन बनाकर करेंगे कब्जा

क्या है राजस्थान रॉयल्स का पिंक प्रॉमिस? IPL में तीसरी बार ऑल पिंक जर्सी पहनेंगे RR के खिलाड़ी, वजह जान करेंगे सलाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button