Sport : टीम इंडिया का टी20 कप्तान बनने के ये 5 खिलाड़ी हैं दावेदार, जानिए कौन करेगा सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस? #INA

Team India next T20 captain : सूर्यकुमार यादव के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का अगला टी20 कप्तान कौन होगा. ये सवाल हर क्रिकेट फैन के मन में चल रहा है. हर एक भारतीय इस सवाल के जवाब के बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है. पिछले कुछ समय से टीम इंडिया का टी20 कप्तान बनने के लिए कई खिलाड़ियों का नाम चल रहा है. सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल का नाम अगला टी20 कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे चल रहा है. अब टीम इंडिया की कप्तानी की लिस्ट में अन्य दावेदारों का नाम भी जुड़ गया है. 

सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाया था. इसके बाद से भारत ने कोई भी टी20 मैच नहीं खेला है. ऐसे में टेकनिक्ली सूर्यकुमार यादव ही इस समय टीम इंडिया के टी20 कप्तान है. अब टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ अपनी अगली टी20 सीरीज जून में खेलनी है. ऐसे में टीम इंडिया को नया कप्तान मिल सकती है. 

सूर्यकुमार यादव के बाद कौन होगा टीम इंडिया का अगला कप्तान?

भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता और भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब भारत की टी20 कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव से आगे की सोच रहे हैं. सूर्या इस समय 35 साल के हो चुके हैं. इसके साथ ही उनका फॉर्म भी काफी खराब चल रहा है. वो पिछले कुछ महीनों से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. आईपीएल 2026 में भी मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उनका प्रदर्शन लचर रहा है.

सूर्यकुमार यादव के बाद टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान कौन होगा. इसको लेकर कई तरह की खबरें चल रहीं हैं. इस बारे में सबसे पहले खबर आई थी कि, सूर्या के बाद श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाएगा. इसके बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सूर्या के बाद शुभमन गिल टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान बनेंगे. 

मीडिया जगत में ये खबरें भी तेजी से फैंली की सूर्यकुमार यादव के बाद संजू सैमसन को टीम इंडिया का टी20 कप्तान बनाया जा सकता है. कुछ खबरों के मुताबिक सूर्याकुमार यादव के बाद हार्दिक पांड्या को भी भारत का अगला टी20 कप्तान बनाया जा सकता है. इन सभी खबरों में इतनी भ्रामकता है कि इन पर फैंस भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव के बाद कौन होगें टीम इंडिया की कप्तानी के दावेदार 

1 – श्रेयस अय्यर : भारत के दाएं हाथ के 31 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भारत के टी20 कप्तान बनने के प्रबल दावेदार है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार कप्तानी की है. लेकिन अचानक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम की कप्तानी संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी उनसे लिए साबित हो सकते हैं. 

2 – शुभमन गिल : शुभमन गिल भी भारत के अगले टी20 कप्तानी बनने के दावेदार हैं. गिल टीम इंडिया की टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे हैं. ऐसे में उनका पलड़ा भारी है. उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दवाब झेलने का अनुभव है. वहीं आईपीएल में गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हैं, लेकिन बतौर टी20 बल्लेबाज उनके आंकड़े काफी खराब है. उन्हें भारत की टी20 टीम में शामिल करने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ड्रॉप भी किया गया था.

3 – संजू सैमसन : भारत के 31 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज भी सूर्यकुमार यादव के बाद टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं. संजू के पास आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और केरल की टीम की कप्तानी करने का अनुभव है. वो टी20 क्रिकेट में खुद को साबित भी कर चुके हैं. उन्हें भी टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान बनने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. 

4 – हार्दिक पांड्या : भारत के 32 साल के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान बनने के दावेदार हैं. रोहित शर्मा के कप्तानी छोड़ने के बाद हार्दिक पांड्या को टी20 का कप्तान बनाया गया था. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले कप्तानी से हटाकर सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बन दिया गया था. अब एक बार फिर से हार्दिक पांड्या को भारत का अगला टी20 कप्तान बनाया जा सकता है. 

5 – अक्षर पटेल : इस समय 32 साल के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल टीम इंडिया के टी20 क्रिकेट में उपकप्तान है. सूर्यकुमार यादव के बाद अक्षर पटेल को टी20 में टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है. वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करन रहे हैं. इसके अलावा वो टीम इंडिया को भी सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थित में लीड कर चुके हैं.

ढ़ें : हो गया तय! ये 4 टीमें IPL 2026 प्लेऑफ में बनाएगी जगह, जानिए कौन सी 6 टीमें हुई बाहर

टीम इंडिया का टी20 कप्तान बनने के ये 5 खिलाड़ी हैं दावेदार, जानिए कौन करेगा सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button