Sport : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर #INA

Team India playing-11 : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बदलाव हो सकते है या नहीं? ये सवाल तमाम इंडियन क्रिकेट फैंस के मन में मौजूद हैं. वो जानना चाहते हैं कि, क्या भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस अहम मुकाबले के लिए टीम इंडिया प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेगी. या फिर उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी, जिन्होंने पिछले मैच में टीम को जीत दिलाई थी. तो आज हम आपको इसके बारे में बातने वाले हैं कि, क्या टीम इंडिया अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेगी या फिर सेम प्लेइंग-11 के साथ खेलेगी. आइए इस बारे में जानते हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज यानी 14 अक्टूबर (बुधवार) को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हैदराबाद के राजवी गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम को 7 बजे से होगी. वहीं इस मैच के टॉस के लिए भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कैप्टन शाई होप 6:30 पर आएंगे. टॉस के समय ही दोनों टीमों की प्लेइंग-11 से पूरी तरह पर्दा उठेगा.
Eyeing a series win! 👀#TeamIndia take on West Indies in a high-octane clash at the Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad.
Will the #MenInBlue taste another victory and take an unassailable 3-1 lead in the 5-match T20I series? #INDvWI@BCCI pic.twitter.com/Zjs8vv9ccR
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 14, 2026
क्या टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले चौथे मुकाबले की बात करें तो, भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर पिछले मैच की विनिंग प्लेइंग-11 के साथ ही जाना चाहेंगे. वो अपने 11 में कोई बदलाव शायद ही इस मुकाबले के लिए करेंगे. ऐसी स्थिति में उन फैंस को भी झटका लगेगा, जो वैभव सूर्यवंशी के खेलने की उम्मीद कर रहे हैं. इस सीरीज में और अफगानिस्तान के साथ हुई टी20 सीरीज में वैभव को मौका नहीं मिला है. सिर्फ संजू को प्लेइंग-11 में खिलाया गया है. ऐसे में आज एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी बेंच पर बैठे हुए ही नजर आएंगे.
नीतीश और शिवम के बीच होगी जंग
हालांकि इस मुकाबले में एक बदलाव के बारे में सोचा जा सकता है, टीम इंडिया में लंबे समय से शिवम दुबे खेल रहे हैं. वो बतौर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर टीम में शामिल होते हैं. वो बैटिंग तो करते है लेकिन बॉलिंग नहीं करते हैं. तीसरे टी20 मुकाबले में शिवम दुबे को बाहर कर दूसरे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया था, जो बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग भी करते हुए नजर आते हैं. अगर टीम में चेंज हुआ तो नीतीश को बाहर कर दुबे को लगाया जाएगा. अगर नहीं तो टीम इंडिया इस मुकाबले में पिछले मैच की सेम प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
A pat on the back from the Captain 👏👏
Nitish Kumar Reddy strikes as #TeamIndia pick wicket no.5⃣ 🤝
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/FFBb9HbZw3
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें : वापस लौटी ‘दादा’ और ‘युवी’ की जोड़ी, दिल्ली कैपिटल्स के कोच बने युवराज सिंह, खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए DC का मास्टरस्ट्रोक
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,