Sport : दिल्ली कैपिटल्स ने चेज किया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, राजस्थान को 7 विकेट से रौंदा, राहुल-निसांका और राणा का धमाल #INA

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया है. राजस्थान रॉयल्स के दिए 226 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने 3 विकेट गंवाकर 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया है. आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स की ये सबसे बड़ी रन चेज है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 75 रनों की पारी खेली. जबकि पथुम निंसाका 62 रन बनाए. इस सीजन DC की ये चौथी जीत है.
केएल राहुल और पथुम निसांका ने दिल्ली को दिलाई थी अच्छी शुरुआत
राजस्थान रॉयल्स के दिए 226 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत केएल राहुल और पथुम निसांका ने की. दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स तेज शुरुआत दिलाई. राहुल और निसांका के बीच पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ी. जडेजा ने पथुम निसांका को पवेलियन भेजा. निसांका ने 33 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए.
Delhi Capitals conquer record chase 🔵🔥
Pathum Nissanka set the foundation, KL Rahul built the momentum 💥#DC pull off their highest-ever chase with authority 👀
From a strong start . a clinical finish… Delhi dominate the night 👊#TATAIPL 2026 | #RRvDC | #KLRahul… pic.twitter.com/w4ThkuSHvh
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 1, 2026
केएल राहुल ने खेली 75 रनों की पारी
इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर तुषार देशपांडे ने नीतीश राणा को पवेलियन भेजा. नीतीश राणा ने 17 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. इसके बाद जोफ्रा ऑर्चर ने सेट बैट्समैन केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दिया. केएल राहुल ने 40 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 5 छक्का शामिल रहा.
Easy on the eye! 👀
KL Rahul continues his fine run with a 4⃣th fifty-plus score this season 🫡
Will he guide them . victory?
Updates ▶️ https://t.co/6OOjzHtZiD#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvDC pic.twitter.com/PHeBP1Y0ey
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2026
स्टब्स और आशुतोष ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को शानदार जीत
इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स को शानदार जीत दिलाई. आशुतोष शर्मा 15 गेंद पर नाबाद 25 रन बनाए. जबकि स्टब्स 11 गेंद पर नाबाद 18 रन बनाए. वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए तुषार देशपांडे, रवींद्र जडेजा और जोफ्रा ऑर्चर को 1-1 सफलता मिली.
Sealing a superb chase 👏
🎥 Tristan Stubbs and Ashutosh Sharma applying the finishing touches 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/6OOjzHtZiD#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/QusMnBPw52
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2026
ऐसी रही राजस्थान रॉयल्स की पारी
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 225 रनों का स्कोर खड़ा किया. राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान रियान पराग ने 50 गेंदों पर 90 रनों की पारी तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल है. जबकि डोनोवन फरेरा ने सिर्फ 14 गेंदों पर 47 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए. इसके अलावा ध्रुव जुरेल 30 गेंद पर 42 रन बनाए. वहीं इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 3 विकेट चटकाए. जबकि अक्षर पटेल काइल जेमीसन और टी नटराजन को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद काइल जैमीसन ने निकाली भड़ास, गुस्से में मनाया ऐसा जश्न कि हो गया वायरल
दिल्ली कैपिटल्स ने चेज किया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, राजस्थान को 7 विकेट से रौंदा, राहुल-निसांका और राणा का धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









