Sport : क्या एक मैच के लिए बैन होंगे विराट कोहली? अंपायर से भिड़ने की मिल सकती है सजा #INA

Virat Kohli : आईपीएल 2026 का 42वें में विराट कोहली बीच मैदान पर लाइव मैच के दौरान अंपायर से भिड़ गए. अब क्या उन्हें इसकी बड़ी सजा मिलेगी. ये सवाल विराट कोहली के फैंस के मन में भी होगा. तो आज हम आपको इस बात का जवाब देने वाले हैं. लेकिन उससे पहले आज हम आपको बताते हैं कि विराट कोहली से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है, जो तेजी से तूल पकड़ रहा है. आइए इस बारे में पहले विस्तार से जानते हैं.
विराट कोहली ने किया जमकर ड्रामा
दरअसल, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया. इस मैच में आरसीबी पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. मैच के 8वें ओवर में उनके कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी कर रहे थे. उस समय अरशद खान ने शॉर्ट पिच बॉल डाली जिस पर पाटीदार ने शॉट लगाया.
अंपायर से भिड़े विराट कोहली
इस दौरान गेंद हवा में चली गई और जेसन होल्डन रे डाइव लगाते हुए एक शानदार कैप पकड़ लिया. ये कैच फेयर है या नहीं इसके लिए थर्ड अंपायर के पास गया, जहां पाया गया कि कैच क्लीन है और पाटीदार को आउट दे दिया गया. इस पर आरसीबी का खैमा और विरटा कोहली दोनों निराश हो गए.
विराट ने मैदान के बाहर फोर्थ अंपयार के साथ अपनी नाराजगी जताई और उनके साथ भिड़ गए. इसका वीडियो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में विराट कोहली उनसे काफी गुस्से में बात करते हुए और लड़ते हुए नजर आए. डगआउट के पास हुए इस ड्रामें के बाद अब विराट कोहली पर तलवार लटक गई है. बीसीसीआई और आईपीएल के द्वारा उन्हें बड़ी सजा मिल सकती है.
Umpire ಸಮಯ ತಗೊಂಡು ಡಿಸೈಡ್ ಮಾಡ್ಬೇಕಿತ್ತು, ಸುಮ್ನೆ ಗಡಿಬಿಡಿ ಮಾಡ್ಬಿಟ್ರಾ ಅಂತ?🤔
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #TATAIPL2026 👉 #GTvsRCB | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ. #TATAIPL pic.twitter.com/Ipidx0KTMO
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) April 30, 2026
विराट कोहली को मिल सकती है बड़ी सजा
इसके बाद से ही विराट कोहली और चोकली सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रैंड हो रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें सजा की भी मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही कई फैंस उन्हें क्या सजा मिलेगी, उसका भी कयाश लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स लिख रहे हैं कि इस तरह से अंपायर से भिड़ने के लिए विराट कोहली को कम से कम एक मैच के लिए बैन किया जाना चाहिए.
The way Ishant Sharma was talking . Virat Kohli after Virat got angry over Rajat Patidar’s controversial catch — Ishant came in and was seen trying . calm him down. ❤
After that, the two were also seen having some fun together.
Ishant Sharma with his childhood friend… pic.twitter.com/vbb1lZRWDW
— Sonu (@Cricket_live247) May 1, 2026
बीसीसीआई भी विराट पर ले सकती है बड़ा एक्शन
अब विराट कोहली को बीसीसीआई और आईपीएल के द्वारा कम से कम मैच फीस का कुछ प्रतिशत जुर्माना लगा सकती है. इसके साथ ही उनके अनुशासनात्म रवैए में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ सकती है.
ये भी पढ़ें : विराट कोहली और शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में आए आगे, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
क्या एक मैच के लिए बैन होंगे विराट कोहली? अंपायर से भिड़ने की मिल सकती है सजा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









