Sport : चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस, कौन जीतेगा आज का मैच? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी? #INA

CSK VS MI Head . Head : आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल की सबसे सफल टीमें जब मैदान पर उतरेंगी, तो हाईवोल्टेज मैच होना तो तय ही है. तो आइए आपको बताते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में से हेड टू हेड रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी होगा. साथ ही जानते हैं कि एमए चिदंबरम स्टेडियम में इन दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा है और किसका विनिंग प्रतिशत ज्यादा अच्छा है.

CSK VS MI Head . Head

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें हैं और दोनों ने ही 5-5 ट्रॉफी जीती हैं. CSK VS MI के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 21 मैच मुंबई ने जीते हैं, जबकि 19 मैच सीएसके ने अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 219 रनों का रहा है और लोएस्ट स्कोर 79 रनों का रहा है.

  • कुल मैच – 40
  • मुंबई इंडियंस ने जीते – 21
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते – 19

एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैसा है CSK और MI का रिकॉर्ड?

एम चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई सुपर किंग्स का होमग्राउंड है. चेन्नई ने अब तक इस मैदान पर 85 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 54 मैच CSK ने जीते हैं, 30 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच टाई रहा है. ऐसे में एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके का विनिंग प्रतिशत 63.52 का रहा है. एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 11 मैचों में मुंबई ने जीत दर्ज की है और 9 मैचों में हार का सामना किया है. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस का विनिंग प्रतिशत 55 है.

अंक तालिका में कैसी है दोनों टीमों की स्थिति?

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. मुंबई इंडियंस ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 मैच जीते, जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 4 अंक के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 9वें स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुंचना अब उसके लिए नामुमकिन हो चला है.

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके 6 अंक के साथ अंक तालिका में 6वें नंबर पर है. ऐसे में शनिवार को खेला जाने वाला ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम होने वाला है.

ये भी पढ़ें: सिक्स हिटिंग मशीन हैं ये 5 बल्लेबाज, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 नाम

चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस, कौन जीतेगा आज का मैच? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button