Sport : पर्पल कैप की रेस में आगे आए प्रिंस यादव, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के नाम #INA

IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. सीजन का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद पर्पल कैप की रेस में फेरबदल देखने को मिला है. LSG के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने RCB के खिलाफ 3 विकेट चटकाए और इसी के साथ वह पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. तो आइए जानते हैं कि फिलहाल पर्पल कैप किसके सिर पर सजी हुई है. साथ ही ये भी जानते हैं कि आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज कौन से हैं.
5- एहसान मलिंगा का नाम पांचवें नंबर पर
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज एहसान मलिंगा चौथे स्थान पर हैं. मलिंगा ने इस सीजन 11 मैचों की 11 पारियों में 22.63 के औसत से 15 विकेट निकाले हैं. इस दौरान उन्होंने 9.49 की इकोनॉमी से 15 विकेट लिए हैं.
4- चौथे स्थान पर हैं कगीसो रबाडा
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-4 पर गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का नाम आता है. तेज गेंदबाज ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 22.50 के औसत से 16 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.33 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
3- तीसरे नंबर पर पहुंचे प्रिंस यादव
LSG VS RCB मैच में प्रिंस यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 33 रन दिए और 3 विकेट झटके. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. प्रिंस ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 22.50 के औसत से 16 विकेट चटकाए हैं. उनकी इकोनॉमी 8.08 की रही है.
You can measure the jump, but you simply cannot measure the emotion! 🥹
A moment Prince Yadav will remember for a lifetime ✨#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB | @LucknowIPL pic.twitter.com/AdBkO3Y4KW
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
2- दूसरे नंबर पर हैं अंशुल कंबोज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और पर्पल कैप की रेस में शामिल गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस 25 वर्षीय पेसर ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में 15.82 के औसत से 17 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.49 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
1- भुवनेश्वर कुमार के पास है पर्पल कैप
IPL 2026 में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं आरसीबी के स्टार पेसर भुवनेश्वर कुमार और पर्पल कैप उन्हीं के सिर पर सजी हुई है. भुवी ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 35 ओवर गेंदबाजी की है और 15.53 के औसत से 17 विकेट निकाले हैं. इस दौरान उन्होंने 7.54 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. गौर करने वाली बात है कि भुवी और अंशुल के विकेट समान हैं, मगर बेहतर औसत के चलते भुवनेश्वर कुमार का नाम टॉप पर काबिज है.
IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज:-
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट | औसत | इकोनॉमी |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Bhuvneshwar Kumar | Royal Challengers Bengaluru | 9 | 17 | 15.53 | 7.64 |
| 2 | Anshul Kamboj | Chennai Super Kings | 9 | 17 | 15.82 | 8.49 |
| 3 | Prince Yadav | Lucknow Super Giants | 10 | 16 | 22.50 | 8.08 |
| 4 | Ehsan Malinga | Sunrisers Hyderabad | 11 | 15 | 22.63 | 9.49 |
| 5 | Jofra Archer | Rajasthan Royals | 10 | 15 | 21.27 | 8.62 |
ये भी पढ़ें: ‘विराट भैया ने बताया था…’, कोहली ने जो ट्रिक बताई, उसी से प्रिंस यादव ने कर दिया उन्हें आउट, मैच के बाद किया खुलासा
पर्पल कैप की रेस में आगे आए प्रिंस यादव, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









