UP News: बलिया में पति बना हैवान! प्रेमिका संग मिलकर घोंटा पत्नी का गला, फिर झाड़ियों में छिपाया था शव… दोनों अरेस्ट – INA

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया पुलिस ने एक महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. 24 मई को मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को फेंक दिया था. इस पूरे प्रकरण में आरोपी की प्रेमिका की भी भूमिका सामने आई थी. दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, बलिया थाना कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर में 24 मई को एक अज्ञात महिला का शव मिला था. पुलिस ने मृत महिला के शव का शिनाख्त रेवती थाना क्षेत्र के रेवती की रहने वाली प्रीति प्रजापति के रूप में की. प्रीति रेवती इलाके में अपने पति चुन्नीलाल प्रजापति के साथ रहती थी. 6 मार्च 2025 में को उनकी शादी हुई थी. चुन्नीलाल की प्रेमिका शोभा ने बताया कि वह 22 मई की सुबह करीब 9 बजे चुन्नीलाल के कहने पर उसकी पत्नी प्रीति को अपने साथ घुमाने के बाहने ई-रिक्शा से बयासी पुल की ओर ले गई थी.
पहले किया था बेहोश
चुन्नी ने शोभा को एक पुड़िया दी थी, जिसे पानी में मिलाकर प्रीति को पिलाने के लिए कहा गया था. दवा पीते ही प्रीति बेहोश हो गई. इसके बाद बयासी पुल पर प्रीति को नीचे उतारकर ई-रिक्शा को वापस भेज दिया गया. कुछ देर में चुन्नीलाल वहां पहुंच गया. इसके बाद दोनों लोग प्रीति को बाइक पर बीच में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए, जहां चुन्नीलाल ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और फिर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था, ताकि किसी को पता ना चले.
ये भी पढ़ें: 18 दिन पहले गूंजी थीं शहनाइयां, अब उठीं दो अर्थियां; सड़क हादसे ने उजाड़ दी दो सगी बहनों की मांग
पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा
इसके बाद दोनों ने प्रीति के गम होने की सूचना फैला दी थी. पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोगों का कहना है कि अभी तक महिलाएं ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर रही थी, लेकिन यह मामला अनोखा जहां पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.
बलिया में पति बना हैवान! प्रेमिका संग मिलकर घोंटा पत्नी का गला, फिर झाड़ियों में छिपाया था शव… दोनों अरेस्ट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




