Sport : MI के खिलाफ मैच से पहले RCB के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IPL 2026 के लिए भारत वापस लौटा ये मैच विनर खिलाड़ी #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 54वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के बीच आज यानी 10 मई (रविवार) को खेला जाने वाला है. ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले आरसीबी के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, इस खुशखबरी को सुनते ही RCB के फैंस  के चेहरे खुशी से खिल गए हैं. अब आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ताकत दोगुनी हो जाएगी. तो ये खुशखबर क्या है, आइए आज इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

RCB के लिए आई खुशखबरी

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज फिट साल्ट भारत वापस लौट आए हैं. साल्ट को आईपीएल 2026 में चोट लगी थी, जिसके बाद वो अपने देश इंग्लैंड लौट गए थे. उसके बाद से उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था. अब वो ठीक होकर और अपनी रिकवरी करके भारत वापस लौट आए हैं. आरसीबी के लिए अब फिल साल्ट आगे के मैच खेलने के लिए पूरी तरह से उपलब्ध होंगे. उनके आने से टीम की ताकत अब दोगुनी हो जाएगी.

 

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा और कायरन पोलार्ड को पछाड़कर रचा इतिहास, तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

MI के खिलाफ मैच से पहले RCB के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IPL 2026 के लिए भारत वापस लौटा ये मैच विनर खिलाड़ी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button