Sport : राहुल द्रविड़ ने खरीदी फ्रेंचाइजी, रविचंद्रन अश्विन को बनाएंगे कप्तान, इस विदेशी लीग में दिखेगा भारतीयों का जलवा #INA

Rahul Dravid CO-OWN Dublin franchise in ETPL: T20 क्रिकेट वक्त के साथ बढ़ता जा रहा है और अब यूरोप में भी जल्द टी-20 लीग की शुरुआत होने वाली है, जिसका नाम है यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ETPL) है. इस लीग से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है, जो भारतीय क्रिकेट फैंस को रोमांच से भर देगी. भारत के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ को डबलिन गार्डियंस का मालिक घोषित किया गया है. यह घोषणा डबलिन में आयोजित एक ऐतिहासिक ईटीपीएल कार्यक्रम में की गई, जहां द्रविड़ को औपचारिक रूप से फ्रैंचाइज़ मालिक के रूप में पेश किया गया. इसी के साथ इस साल सितंबर में शुरू होने वाली इस विदेशी लीग की शुरुआत से पहले 6 टीमों की संरचना को अंतिम रूप दे दिया गया है.

डबलिन गार्डियंस के सह-मालिक बने राहुल द्रविड़

पूर्व भारतीय कप्तान और हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ को नई यूरोपीय ट्वेंटी20 लीग में डबलिन फ्रेंचाइजी का सह-मालिक बनाया गया है. 53 वर्षीय द्रविड़ उस भारतीय समूह का हिस्सा बन गए हैं, जिसने सितंबर में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम खरीदी है. इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके और कोचिंग दे चुके द्रविड़, छह टीमों वाली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के मालिकों में शामिल होने वाले पूर्व क्रिकेटर हैं. इस लीग में बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमें होंगी.

रविचंद्रन अश्विन हो सकते हैं टीम के कप्तान

भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की फ्रेंचाइजी डबलिन गार्डियंस के मालिक हैं. ये लीग इस साल सितंबर में लॉन्च होने वाली है. राहुल द्रविड़ द्वारा फ्रेंचाइजी खरीदने के बाद से ही सोशल मीडिया के हवाले से खबर सामने आ रही है कि डबलिन गार्डियंस के कप्तान रविचंद्रन अश्विन होंगे. अश्विन के पास टी-20 क्रिकेट का अच्छा-खासा अनुभव है, जिसका इस्तेमाल करके वह अपनी टीम को आगे ले जा सकते हैं.

राहुल द्रविड़ युवाओं को करना चाहते हैं तैयार

भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ सितंबर में लॉन्च होने वाली ETPL में वे टीम के स्वामित्व के साथ-साथ उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के विजन से जुड़े हैं. ईटीपीएल के आयोजकों ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आयरलैंड की राजधानी की टीम को डबलिन गार्डियंस कहा जाएगा.

राहुल द्रविड़ ने इस मौके पर कहा, “डबलिन में पहले से ही क्रिकेट के प्रति काफी उत्साह है और यहां लोग क्रिकेट को काफी पसंद करते हैं. इससे यहां क्रिकेट के विकास की काफी अधिक संभावनाएं हैं. अगली पीढ़ी को तैयार करना हमेशा से मेरे लिए महत्वपूर्ण रहा है, और मुझे विश्वास है कि ETPL इस यात्रा में एक सार्थक भूमिका निभा सकता है.”

अभिषेक शर्मा ने जताई खुशी

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन, जो यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के सह-संस्थापकों में से एक हैं. राहुल द्रविड़ के ETPL में सह-मालिक के तौर पर शामिल होने पर खुशी जाहिर की.

उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था. जिस दिन हमने राहुल द्रविड़ से बात की, तभी वह काफी पॉजिटिव थे. हमारी सभी बातचीत पॉजिटिव रहीं. मुझे खासतौर से यह बात पसंद आई कि हर कोई तो बिजनेस की बात कर सकता है, उनके पास टीमें हैं और बातचीत चल रही है, लेकिन उनका ध्यान क्रिकेट की क्वालिटी और खिलाड़ियों की क्वालिटी पर था. इसीलिए मुझे बहुत खुशी हुई कि हमने टीम खरीदने के लिए राहुल द्रविड़ से संपर्क किया. हम जानते थे कि उनका ध्यान क्रिकेट पर ही रहेगा. ETPL में उन्हें मालिकों में से एक के रूप में पाकर मैं काफी खुश हूं.”

यहां देखें सभी 6 टीमों और उनके मालिकों के नाम

डबलिन फ्रेंचाइजी – राहुल द्रविड़

बेलफास्ट फ्रेंचाइजी – ग्लेन मैक्सवेल और रोहन लुंड

एडिनबर्ग फ्रेंचाइजी – काइल मिल्स, नाथन मैकुलम और राहेल वाइजमैन

ग्लासगो फ्रेंचाइजी – विपुल अग्रवाल और क्रिस गेल

एम्स्टर्डम फ्रेंचाइजी – स्टीव वॉ, जेमी ड्वायर और टिम थॉमस

रॉटरडैम फ्रेंचाइजी – जॉन्टी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, ग्लासिन और समीर शाह, मधुकर श्री प्रबंध भागीदार के रूप में

ये भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स अब हो सकती है प्लेऑफ की रेस से बाहर, लगातार चौथी हार के बाद अब ऐसा है पूरा समीकरण

राहुल द्रविड़ ने खरीदी फ्रेंचाइजी, रविचंद्रन अश्विन को बनाएंगे कप्तान, इस विदेशी लीग में दिखेगा भारतीयों का जलवा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button