Sport : पाकिस्तान की शर्मनाक सोच फिर आई सामने, शाहिद अफरीदी ने बच्चों और लड़कियों को लेकर दिया ऐसा बयान हो गया वायरल #INA

Shahid Afridi : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चाओं में बने रहते हैं. अफरीद खुले मंच से कुछ न कुछ ऐसा अक्सर बोलते रहते हैं, जिससे कि वो विवादों में घिर जाते हैं. वो भारत के खिलाफ और भारतीय क्रिकेटर्स के खिलाफ भी अक्सर आग उगलते रहते हैं. अब एक बार फिर उन्होंने एक अजीबो-गरीब बयान दे दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और पाकिस्तान और उनको अपनी असली औकात दिखा रहे हैं.

दरअसल, पाकिस्तान में एक निजी कार्यक्रम में शाहिद अफरीदी ने बच्चो और लड़कियों के मोबाइल फोन के यूज करने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक महिलाओं के लिए आयोजित किए गए प्रोग्राम में ये बयान दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर अब फैंस तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं.

शाहिद अफरीद के बयान पर एक यूजर ने बोली बड़ी बात

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के इस बयान पर एक यूजर ने कहा कि, ‘बच्चों और लड़कियों को मोबाइल फोन नहीं देना चाहिए. उनके अनुसार लड़कियों को शादी के बाद ही मोबाइल फोन मिलना चाहिए. उन्होंने अपनी बेटियों को शादी के बाद ही मोबाइल फोन दिया. उन्होंने मोबाइल फोन को एक बीमारी भी कहा है. ऐसे समय में जब दुनिया इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है, AI का जमाना आ गया है और पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा के काम तक सब कुछ मोबाइल फोन और एआई के जरिए ऑनलाइन हो रहा है, पाकिस्तानी कह रहे हैं कि लड़कियों को शादी के बाद ही फोन मिलना चाहिए. इसी सोच की वजह से पाकिस्तान इतना पिछड़ा और गरीब बना हुआ है’.

एक अन्य यूजर ने दिया शाहिद अफरीदी का साथ

वहीं एक अन्यू यूजर ने सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीद के बयान को सही बताया है. उसने लिया है कि मैं पहली बार शाहिद अफरीदी भाई से सहमत हूं. वो 100 प्रतिशत सही हैं. 

शाहिद अफरीदी का क्रिकेट करियर

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 1996 में से लेकर 2018 तक सक्रिय रूप से क्रिकेट खेला है. इस दौरान वो कई बार संन्यास लेने के बाद भी मैदान पर वापस लौटे हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 में क्रमश: 1716, 8064 और 1416 रन बनाए हैं. 

उनके नाम कुल 11 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं. इसके अलावा 51 अर्धशतक भी दर्ज हैं. अफरीदी ने गेंद के साथ टेस्ट में 48, वनडे में 395 और टी20 में 98 विकेट भी दर्ज हैं. वो पाकिस्तान की 2009 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के अहम सदस्य थे.

ये भी पढ़ें : RCB vs KKR मैच में विराट कोहली आज रचेंगे इतिहास, मात्र इतने रन बनाते ही ये महारिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम

पाकिस्तान की शर्मनाक सोच फिर आई सामने, शाहिद अफरीदी ने बच्चों और लड़कियों को लेकर दिया ऐसा बयान हो गया वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button