Sport : पाकिस्तान सुपर लीग में बड़ा ड्रामा…, PSL के LIVE मैच में स्टीव स्मिथ ने की तोड़फोड़ #INA

PSL 2026: भारत में इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का रोमांच जारी है. वहीं पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. पीएसएल का पहला एलिमिनेटर मुकाबला मुल्तान सुल्तांस और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया. इस मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान सुल्तांस को हराकर एलिमिनेटर-2 के लिए क्वालीफाई कर लिया. इस हार के साथ मुल्तान सुल्तांस का PSL के इस सीजन में सफर यही खत्म हो गया. इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ड्रेसिंग रूम में बल्ले को तोड़ते नजर आ रहे हैं.
PSL मैच में आउट होने पर स्टीव स्मिथ ने खोया आपा
पाकिस्तान सुपर लीग में बुधवार, 29 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस और हैदराबाद किंग्समेन के बीच पहला एलिमिनेटर मैच खेला गया. मुल्तान सुल्तांस के लिए खेल रहे स्टीव स्मिथ से इस मुकाबले में एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो 10 गेंद पर सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए. स्मिथ को मोहम्मद अली ने पवेलियन भेजा. स्टीव स्मिथ आउट होने के बाद काफी गुस्से में थे.
पाकिस्तान सुपर लीग में तोड़फोड़ करने लगे स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ आउट होने के बाद काफी गुस्से में नजर आए और ड्रेसिंग रूप में पहुंचते ही अपना बल्ला जमीन पर दे मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 380 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक है. बाकी पारियों में स्मिथ बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके.
🤯STEVE SMITH LOSES HIS TEMPER 😳
.Steve Smith looked frustrated while walking back . the dressing room.
.He reacted in anger and threw his bat after Maaz Sadaqat’s aggressive celebration following his dismissal. pic.twitter.com/J13VNkseGF
— Talha Nawaz (@TalhaDigital007) April 29, 2026
ऐसा रहा PSL के पहले एलिमिनेटर मैच का हाल
PSL का यह एलिमिनेटर मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान सुल्तांस को 8 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान सुल्तांस ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. इसके बाद माज सदाकत और उस्मान खान ने64-64 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम हैदराबाद किंग्समेन को शानदार जीत दिलाई. हैदराबाद किंग्समेन ने 28 गेंद शेष रहते 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. अब दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन की भिड़ंत 1 मई को इस्लामाबाद यूनाइटेड से होगी. इस मैच की विनर टीम 3 मई को पेशावर जाल्मी के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoffs Scenario: मुंबई इंडियंस अब भी बना सकती है प्लेऑफ में जगह, हार्दिक पांड्या की टीम को करना होगा ये काम
पाकिस्तान सुपर लीग में बड़ा ड्रामा…, PSL के LIVE मैच में स्टीव स्मिथ ने की तोड़फोड़
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









