Sport : बदल गया टाइम! कल कितने बजे खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मुकाबला, जानिए किस समय होगा टॉस #INA

India vs New Zealand : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कल यानी 22 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. ये मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच गुरुवार से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज में भारत की कप्तानी एक बार फिर से श्रेयस अय्यर के हाथों में है. वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी आपको मिचेल सेंटनर करते हुए दिखाई देंगे. भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड को उनके घर में हराने के लिए उतरेगी. क्योंकि पिछली पांच टी20 सीरीज में से न्यूजीलैंड भारत से एक भी सीरीज नहीं जीत पाया है. अब उनके पास एक बार फिर से अपने घर में सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा.
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 मैचों के रिकॉर्ड्स देखें तो, दोनों के बीच 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले अब तक हुए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 19 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को सिर्फ 11 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में इस सीरीज में टीम इंडिया काफी आगे होगी. तो आइए जानते हैं कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा.
𝐒𝐀𝐑𝐏𝐀𝐍𝐂𝐇 𝐒𝐀𝐀𝐁 𝐈𝐒 𝐇𝐄𝐑𝐄 𝐓𝐎 𝐒𝐄𝐓𝐓𝐋𝐄 𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐂𝐎𝐑𝐄! 🔥
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st T20I, starting 22nd Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha… pic.twitter.com/PZhG2953iw
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 20, 2026
कितने बजे से खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहला टी20 मैच शाम को या फिर रात में नहीं खेला जाएगा. ये मुकाबले भारतीय समय के अनुसार दोपहर में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 से होगी. वहीं इस मैच के लिए भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर टॉस के लिए 12 बजे आएंगे.
Set . go at Hagley Oval 🤝
The Hero VIDA T20I series, Powered by AI+ Nova Smartphone kicks off tomorrow night at 8pm!#NZvIND pic.twitter.com/UmWv85KiTO
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 21, 2026
इन 2 खिलाड़ियों पर रहेंगी फैंस की नजरें
भारतीय क्रिकेट फैंस को इस मैच का एक्शन अब दोपहर में देखने को मिलने वाला है. इस मैच में फैंस की नजरें अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर रहने वाली हैं. ये दोनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाज इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं और लगातार टीम के लिए रन बनाते आ रहे हैं. अब इन खिलाड़ियों से उम्मीद होगी कि, न्यूजीलैंड की सरजमीं पर एक बार फिर से ये खिलाड़ी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.
#TeamIndia begin preps for the T20I series against New Zealand.
Our first training session commences here at the Hagley Oval, Christchurch.#NZvIND pic.twitter.com/feRiNUN2Sc
— BCCI (@BCCI) October 21, 2026
इंडिया और न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वाड
इंडिया – श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड – मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ.
किन तारीखों को होंगे सीरीज के बाकी मैच
इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को होगा. वहीं दूसरा मैच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. तीसरे मुकाबले में दोनों टीमें 27 अक्टूबर को खेलेंगी. चौथा मैच मुकाबले में दोनों की टक्कर 30 अक्टूबर को होगी. 1 नवंबर को सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की फिर उड़ी खिल्ली, बाबर आजम ने कटाई नाक, फैंस बोले- ‘विराट कोहली बनने चला है’
बदल गया टाइम! कल कितने बजे खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मुकाबला, जानिए किस समय होगा टॉस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,