Sport : 'हमेशा की तरह हमारा काम…', वैभव और यशस्वी को लेकर रियान पराग ने दिया दिल जीतने वाला बयान #INA

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार की रात मुल्लांपुर स्टेडियम में सीजन की छठवीं जीत दर्ज की. इस मैच में राजस्थान ने पंजाब किंग्स को हराकर उनके विजयरथ पर विराम लगाया. मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, जिसे राजस्थान की टीम ने 4 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. इसके बाद से हर तरफ RR टीम के प्रदर्शन की ही चर्चा है. तो आइए जानते हैं कि टीम के कप्तान रियान पराग ने पंजाब किंग्स को हराने के बाद क्या-क्या कहा?

रियान पराग ने बेहतर होने की कही बात

पंजाब किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सफलतापूर्वक 223 रनों का लक्ष्य हासिल किया. मगर, इस शानदार जीत के बावजूद कप्तान रियान पराग का कहना है कि उनकी टीम ने 35 ओवर ही अच्छा खेला और वह और बेहतर खेल सकती थी. हालांकि, वह प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब पूछा गया कि क्या आज रात आपका खेल सर्वश्रेष्ठ था? इसपर रियान पराग ने कहा, “हां, 100%. मुझे लगता है कि हम कुछ ओवर बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे और बीच के ओवरों में कुछ ओवर बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे, लेकिन लगभग 35 ओवर, लेकिन आपको कभी भी 40 ओवर नहीं मिलेंगे, लेकिन फिर भी यह आकांक्षा हमेशा होनी चाहिए कि आप 40 ओवर का अच्छा क्रिकेट खेलेंगे.”

मिडिल ऑर्डर के सवाल पर क्या बोले रियान पराग?

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का मिडिल ऑर्डर चिंता का विषय रहा है. हालांकि, सलामी बल्लेबाजों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और शानदार प्रदर्शन किया. ऐसे में इस सीजन में मध्य क्रम से जुड़ी चिंताओं पर बात करते हुए कहा, “चिंताएं हमारे अलावा अन्य खिलाड़ियों से संबंधित थीं, ये सब दूसरों की वजह से था. जो भी देख रहे थे, जो भी कमेंट्री कर रहे थे. ये उनकी चिंताएं थीं, हमारी नहीं. हमें अपने खिलाड़ियों और उनकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है.”

“जब मध्य क्रम अच्छा प्रदर्शन नहीं करता, तो सलामी बल्लेबाजों, तीसरे नंबर के बल्लेबाजों और निचले क्रम के बल्लेबाजों को जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है. जब मध्य क्रम अच्छा प्रदर्शन करता है और शीर्ष क्रम का कोई बल्लेबाज रन नहीं बना पाता या धीमी गति से रन बनाता है, तो हम जिम्मेदारी संभालते हैं. इसलिए एक टीम के रूप में, मुझे लगता है कि हमें अपने हर खिलाड़ी पर पूरा भरोसा है. सारी वजहें और सारी चिंताएं बाहर की हैं, हमारी नहीं.”

रियान पराग ने की वैभव और जायसवाल की तारीफ

223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद पर 43 और यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंद पर 51 रनों की तूफानी पारी खेली.

चेज करते समय की योजना के बारे में पूछे जाने पर रियान पराग ने कहा, “मुझे लगता है कि योजना विकेट बचाकर रखने की थी, लेकिन रन-रेट से बहुत पीछे न रहने की. वैभव और जायसवाल जैसे सलामी बल्लेबाजों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मुझे लगता है कि इससे हमारा काम हमेशा की तरह बहुत आसान हो गया. लेकिन मुश्किल काम पावरप्ले के बाद उस लय को बनाए रखना, 10 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बनाते रहना था. मुझे लगता है कि पावरप्ले के ठीक बाद, हमें पांच, आठ और इसी तरह के ओवर मिले. इसलिए हम थोड़ा पीछे हो गए, लेकिन फिर हमने वापसी कर ली.”

ये भी पढ़ें: RR की जीत से SRH को भारी नुकसान, पहली हार के बाद भी PBKS की बादशाहत बरकरार, यहां देखिए अंक तालिका का पूरा हाल

'हमेशा की तरह हमारा काम…', वैभव और यशस्वी को लेकर रियान पराग ने दिया दिल जीतने वाला बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close