Sport : 'मैं निजी तौर पर इस बारे में अधिक…', बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान के बॉलर शाहीन अफरीदी ने कह दी बड़ी बात #INA

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का 8 मई से बांग्लादेश दौरा शुरु होगा. जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगा, जिसके लिए पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश पहुंच गई है और तैयारियां शुरु कर दी है. यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम मानी जा रही है. WTC के प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान इस वक्त पांचवे नंबर पर है. जबकि बांग्लादेश की टीम 8वें नंबर पर हैं. वहीं इस टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि उनका लक्ष्य सिर्फ यह सीरीज जीतना नहीं बल्कि WTC है.
पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट सीरीज में मिली थी बांग्लादेश से हार
बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान ने अपने घर पर पिछली बार साल 2024 में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी, जिसमें दोनों मैचों में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया था. यह पहली बार था जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराया था. अब इस हार पर शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने कहा कि वो बात अब पुरानी हो गई. मैं निजी तौर पर इस बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता. हमारा लक्ष्य अभी वर्तमान और भविष्य पर फोकस करना है.
बांग्लादेश के हालात हमारे लिए अनुकूल रहेंगे – शाहीन अफरीदी
शाहीन अफरीदी ने कहा कि हम सिर्फ एक सीरीज जीतने की नहीं, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का ट्रॉफी जीतने की तैयारी कर रहे हैं. एक टीम के रूप में हमारा टारगेट काफी बड़ा है और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. पाकिस्तान में इस टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए हमे काफी वक्त मिला और अब पिछले 2, 3 दिनों से हम यहां (बांग्लादेश) तैयारी कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि यहां के हालात हमारे पक्ष में होंगे, जिससे हम अपना बेस्ट क्रिकेट खेल सकें.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी, RCB के खिलाफ मैच से पहले आया बड़ा अपडेट
टेस्ट क्रिकेट में अपना बेस्ट प्रदर्शन होगा – शाहीन अफरीदी
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि हमने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में अब तक सिर्फ एक टेस्ट सीरीज खेली हैं, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर थी. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हम एक मैच जीते जबकि एक में हमे हार का सामना करना पड़ा. हम सिर्फ एक सीरीज पर फोकस नहीं कर सकते. हमारा लक्ष्य WTC फाइनल में अपनी जगह पक्की करना है, जो हमारी टीम समझती है.
पाकिस्तान का पिछले 3 WTC में रहा खराब प्रदर्शन
पाकिस्तान के पिछले 3 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 2019-21 की WTC में 5वें नंबर पर खत्म किया था. इसके बाद साल 2021-23 WTC में पाकिस्तान की टीम 7वें नंबर पर रही थी. जबकि पिछली बार WTC 2023-25 में पाकिस्तान की टीम आखिरी स्थान यानी 9वें नंबर पर खत्म किया था. ऐसे में अब शाहीन अफरीदी वर्ल्ड टेस्ट चैंपिशनशिप के फाइनल जीतने की बात कर रहे हैं, जो पाकिस्तान के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है.
यह भी पढ़ें: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड नहीं…. SRH अपने इस खिलाड़ी को दे रही है सबसे ज्यादा सैलरी, क्या नाम जानते हैं आप?
'मैं निजी तौर पर इस बारे में अधिक…', बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान के बॉलर शाहीन अफरीदी ने कह दी बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









