Sport : RR vs MI: यशस्वी जायसवाल आज रचेंगे इतिहास, IPL 2026 में ये खास मुकाम करेंगे अपने नाम #INA

RR vs MI : राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 13वां मैच अब से कुछ ही घंटों के बाद गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. मैच की शुरुआत 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. उससे पहले आज के इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास इतिहास रचने का मौका होगा. वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में एक खास मुकाम हासिल कर सकते हैं. 

यशस्वी जायसवाल हासिल करेंगे खास मुकाम

राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के 24 वर्षीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास आज गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए धमाल मचाने का मौका होगा. वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 100 छक्के पूरे करने से सिर्फ 4 छक्के दूर हैं. इस मैच में जायसवाल 4 छक्के लगाते ही आईपीएल इतिहास में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही वो 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी के खास क्लब में एंट्री भी कर लेंगे. 

यशस्वी जायसवाल का शानदार प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल ने अब तक आईपीएल में 69 मैचों की 68 पारियों में 2259 रन बनाए हैं. उनके नाम आईपीएल में 2 शतक और 16 अर्धशतक भी दर्ज हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 124 रन रहा है, उनके बल्ले से 267 चौके भी निकले हैं. अब उनके पास अपने इन आंकड़ों को और बेहतर करने का मौका होगा.

इन रिकॉर्ड्स पर भी आज के मैच में रहेंगी निगाहें 

  • रियान पराग T20s में 50 विकेट से 1 विकेट दूर हैं
  • शिमरॉन हेटमायर IPL में 100 छक्के से 5 छक्के दूर हैं
  • शिमरॉन हेटमायर IPL में RR के लिए 1000 रन से 27 रन दूर हैं
  • रवींद्र जडेजा T20s में 4000 रन से 8 रन दूर हैं

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या प्लेइंग-11 में वापसी करेंगे. वहीं सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. इस मुकाबले में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के पास भी धमाल मचाने का मौका होगा.

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा

मुंबई इंडियंस : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

ये भी पढ़ें : ‘मैं ट्रॉमा में था, मन में बुरे विचार आए..’ मां की मौत से टूटा LSG का तेज गेंदबाज, दर्द बयां कर बताई इमोशनल स्टोरी

RR vs MI: यशस्वी जायसवाल आज रचेंगे इतिहास, IPL 2026 में ये खास मुकाम करेंगे अपने नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button