Sport : KKR vs GT: सुनील नारायण आज रचेंगे इतिहास, मैदान पर कदम रखते ही ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले विदेशी खिलाड़ी #INA

KKR vs GT : आज इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच कोलकाता के ईडन-गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस 7:00 बजे होगा. टॉस के लिए मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आएंगे. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नारायण के पास इतिहास रचने का मौका होगा.

सुनील नारायण के पास इतिहास रचने का मौका

वेस्टइंडीज के 37 वर्षीय स्पिनर सुनील नारायण के पास आज के मुकाबले में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. वो इस मैच में मैदान पर कदम रखते ही एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे, जो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक कोई भी विदेशी खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया है. 

दरअसल, सुनील नारायण आज अपना 200वां आईपीएल मैच खेलने वाले हैं. अब तक आईपीएल में उन्होंने 199 मैच खेले हैं. आज के मैच में वो मैदान पर कदम रखते ही 200 आईपीएल मैच खेले लेंगे. इसके साथ ही सुनील नारायण 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे.  

सुनील नारायण का शानदार आईपीएल करियर

सुनील नायराण ने अपना आईपीएल डेब्यू 2012 में किया था. वो 199 मैचों की 126 पारियों में 1 शतक और 7 अर्धशतकों के साथ 1820 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 17.5 और स्ट्राइक रेट 165.3 का रहा है. इसके साथ ही सुनील नारायण ने 203 विकेट भी हासिल किए हैं. वो आईपीएल 2026 में यानी इस सीजन अब तक 10 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं.

आईपीएल में 200 प्लस मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी अवधि मैच
विराट कोहली 2008-2026 279
रोहित शर्मा 2008-2026 279
महेंद्र सिंह धोनी 2008-2025 278
रवींद्र जडेजा 2008-2026 265
दिनेश कार्तिक 2008-2024 257
शिखर धवन 2008-2024 222
रविचंद्रन अश्विन 2009-2025 221
अजिंक्य रहाणे 2008-2026 209
सुरेश रैना 2008-2021 205
रॉबिन उथप्पा 2008-2022 205
अंबाती रायुडू 2010-2023 204
भुवनेश्वर कुमार 2011-2026 202
सुनील नरेन 2012-2026 199

KKR vs GT का स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन.

ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर कुमार से आज छिन जाएगी पर्पल कैप, सिर्फ 2 विकेट लेकर 30 वर्षीय गेंदबाज के सिर सजेगा ताज

KKR vs GT: सुनील नारायण आज रचेंगे इतिहास, मैदान पर कदम रखते ही ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले विदेशी खिलाड़ी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button