Sport : KKR vs GT: फिन एलन ने निकाली गुजरात के गेंदबाजों की हवा, शतक से चूके, ईडन गार्डन्स में खेली तूफानी पारी #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर फिन एलन का तूफान देखने को मिला. फिन एलन ने कमाल की पारी खेली, लेकिन शतक से चूक गए. उन्होंने 93 रनों की पारी खेली.

फिन एलन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिलाई अच्छी शुरुआत

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी की शुरुआत कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने की. हालांकि रहाणे बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके. उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट कर गुजरात टाइटंस को पहली सफलता दिलाई. रहाणे 14 गेंद पर 14 रन बनाए. केकेआर के दोनों ओपनर्स के बीच पहले विकेट के लिए  4.3 ओवरों में 41 रनों की साझेदारी की. 

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की

फिन एलन ने दूसरे छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखा. उन्होंने गुजरात टाइटंस के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. राशिद खान और कगिसो रबाडा को भी एलन ने नहीं बख्सा. वहीं अरशद खान के एक ओवर में तो फिन एलन ने कुल 22 रन जड़ दिए. उन्होंने 3 छक्के और एक चौके लगाए. हालांकि फिन एलन अपना शतक पूरा नहीं कर सके.

फिन एलन ने खेली 93 रनों की तूफानी पारी

साई किशोर ने 12वें ओवर में फिन एलन को आउट कर गुजरात टाइटंस को बड़ी सफलता दिलाई. राशिद खान ने उनका कैच बाउंड्री के पास पकड़ा. फिन एलन ने सिर्फ 35 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 10 छक्के शामिल है. उन्होंने लगभग 266 की स्ट्राइट रेट से रन बनाए. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी.

KKR के इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा

गुजरात टाइटंस की  प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज.

GT के इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स

यह भी पढ़ें:  सुनील नरेन ने किया वो कारनामा जो 19 साल के IPL इतिहास में गेल-डिविलियर्स और पोलार्ड नहीं कर सके, बने पहले विदेशी खिलाड़ी

 

KKR vs GT: फिन एलन ने निकाली गुजरात के गेंदबाजों की हवा, शतक से चूके, ईडन गार्डन्स में खेली तूफानी पारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button