Sport : IPL 2026 में इस टीम ने 14 में से 9 मैचों में पार किया 200 रनों का आंकड़ा, जानें किस नंबर पर है RCB और PBKS #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अब प्लेऑफ तक पहुंच गया है. इस सीजन बल्लेबाजों ने जमकर तहलका मचाया. वहीं गेंदबाजों के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई है. लगभग हर दूसरे मैच में एक पारी में 200 से ज्यादा रन बने हैं. यानी एक ही मैच में 400 से ज्यादा रन बन गए हैं. आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 200+ रन बनाए हैं.
इस सीजन सबसे ज्यादा 200+ रन बनाने के मामले में नंबर-1 है सनराइजर्स हैदराबाद
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 200 से ज्यादा रनों के आकड़े को पार करने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉप पर मौजूद है. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन कुल 9 बार एक पारी में 200 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ – 2 बार (201 रन और 255 रन)
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ – 2 बार (216 रन और 229 रन)
पंजाब किंग्स के खिलाफ – 2 बार (219 रन और 235 रन)
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ – 1 बार (226 रन)
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ – 1 बार (242 रन)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ – 1 बार (249 रन
Sunrisers Hyderabad has scored 200+ totals 9 times in 14 matches in IPL 2026 🤯
– One of the greatest batting performance ever. pic.twitter.com/wyiKRUSv7c
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 25, 2026
पंजाब किंग्स नंबर-1 पर काबिज
इस सीजन एक पारी में सबसे ज्यादा 200+ रन बनाने के मामले में पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने कुल 8 बार इस कारनामे को किया है. हालांकि पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई.
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ: 2 बार (223 रन और 202 रन)
लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ: 1 बार (254 रन)
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ: 1 बार (222 रन)
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ: 1 बार (210 रन)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ: 1 बार (200 रन)
तीसरे नंबर पर है RCB
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. आरसीबी ने इस सीजन 7 बार एक पारी में 200 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया. आरसीबी की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है और 26 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-1 खेलने उतरेगी. सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 200 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है.
यह भी पढ़ें: RCB vs GT: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ क्वालिफायर-1, तो IPL 2026 के फाइनल में किसे मिलेगी एंट्री? जानिए पूरा समीकरण
IPL 2026 में इस टीम ने 14 में से 9 मैचों में पार किया 200 रनों का आंकड़ा, जानें किस नंबर पर है RCB और PBKS
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








