Sport : रियान पराग पर BCCI का बड़ा एक्शन, वेपिंग मामले में लिया सख्त एक्शन, जानिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान मिली क्या सजा? #INA

Riyan Parag : राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर बीसीसीआई की तलवार चली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रियान पराग को लाइव मैच में वेपिंग के लिए बड़ी सजा मिली है. उनके मैच के दौरान वेपिंग करने को लेकर को लेकर काफी हंगामा मचा था लेकिन अब इस पर आईपीएल और बीसीसीआई द्वारा एक्शन ले लिया गया है, जिसके तहत रियान पराग पर भारी जुर्माना लगाया गया है.
रियान पराग को मिली बड़ी सजा
राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन रियान पराग पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और पंजाब किंग्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर 40 के दौरान खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के कोड ऑफ़ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी जमा हुआ है.
🚨 . 🚨@rajasthanroyals Captain Riyan Parag has been fined 25% of his match fee and has also accumulated one Demerit Point (Level 1) for breaching Article 2.21 of the IPL’s Code of Conduct for Players and Team Officials.
More Details 🔽 | #TATAIPL https://t.co/zftWRg2QWH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2026
रियान को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो “ऐसे व्यवहार से खेल की बदनामी होती है” से जुड़ा है. यह घटना दूसरी इनिंग्स के दौरान हुई जब रियान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते देखा गया.
टीम के अन्य लोगों पर भी गिर सकती है गाज
रियान ने गलती मान ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा लगाई गई सजा को मान लिया है. BCCI गलती करने वाली टीम उसके ऑफिशियल्स और खिलाड़ी/खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के लिए दूसरे ऑप्शन भी देख रहा है ताकि IPL की रेप्युटेशन बनी रहे.
क्या है पूरा मामला
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, तब उन्हें वेपिंग करते देखा गया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद क्रिकेट फैंस का गुस्सा उन पर फूट पड़ा और उन्हें तरह-तरह की सजा देने की मांग फैंस उठाने लेगे.
More details here:https://t.co/dFmnubeaPZ
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 30, 2026
ये पूरा मामला तब कैप्चर हुआ जब कैमरामैन ड्रेसिंग रूम का माहौल कैप्चर कर रहा था. नेशनल टीम पर रियान पराग के वेपिंग करने से जहां एक ओर फैंस नारज थे. तो वहीं दूसरी और कई लोगोंने कैमरामैन को ड्रेसिंग रूम का माहौल कैप्चर नहीं करने की बात कही. अब इस पूरे मामले पर बीसीसीआई ने एक्शन ले लिया है.
Padosi derby mein aapka swagat hai 💗
Time . book your tickets for this reverse fixture at home – https://t.co/PuayLR4aP2 pic.twitter.com/FK1oRX6Nsq
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 29, 2026
राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 में स्थिति
इस समय रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. उसका नेट रन रेट 0.617 है. वहीं उससे ऊपर तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद, दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12-12 अंकों के साथ है. उनका नेट रन रेट राजस्थान से बेहतर है. वहीं पहले स्थान पर पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ है.
ये भी पढ़ें : IPL में रोहित शर्मा के बल्ले से कब आई थी सबसे बड़ी पारी, हिटमैन के बर्थडे पर जानें उनकी 2 इनिंग्स, जिसने मचा धमाल
रियान पराग पर BCCI का बड़ा एक्शन, वेपिंग मामले में लिया सख्त एक्शन, जानिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान मिली क्या सजा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









