Tach – iPhone की सिक्योरिटी बनी चोरों के लिए बड़ी परेशानी, ऐपल ID हटवाने के लिए दे डालते हैं धमकी!

Powered by :

Last Updated:

लंदन में iPhone चोरी के बाद चोर अब पीड़ितों और उनके परिवार को धमकी भरे वीडियो भेज रहे हैं. ऐपल के Activation Lock और Find My फीचर की वजह से फोन अनलॉक न होने पर अपराधी Apple ID हटवाने के लिए डराने-धमकाने का सहारा ले रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

iPhone की सिक्योरिटी बनी चोरों के लिए बड़ी परेशानी, ऐपल ID हटवाने के लिए दे डाZoom

iPhone की सिक्योरिटी बनी चोरों के लिए बड़ी परेशानी

लंदन में iPhone चोरी की घटनाएं अब सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं रह गई हैं. चोर अब फोन चुराने के बाद मालिकों और उनके परिवार को खुलेआम धमकियां देने लगे हैं. हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शिकागो की 37 वर्षीय महिला पिकुला मई 2024 में लंदन घूमने गई थीं. थिएटर से बाहर निकलते ही एक ई-बाइक सवार बदमाश ने उनके हाथ से iPhone छीन लिया. फोन चोरी होने के कुछ दिन बाद उनकी 65 वर्षीय मां को चीन में अजीब मैसेज आने शुरू हो गए.

चोर ने वीडियो भेजकर धमकाया कि अगर Apple ID नहीं हटाया गया तो उनके बेटे को नुकसान पहुंचाया जाएगा. डर के मारे मां ने आखिरकार ऐपल ID हटा दिया.

चोर क्यों देते हैं धमकियां?

ऐपल ने iPhone की सिक्योरिटी के लिए Activation Lock और Find My फीचर बनाया है. जब कोई iPhone चोरी होता है, तो बिना मालिक के ऐपल ID हटाए चोर फोन को इस्तेमाल नहीं कर सकता और न ही उसे अच्छे दाम में बेच सकता है.

ऐपल ID हटाना बहुत मुश्किल है क्योंकि:

  • इसके लिए मूल पासवर्ड और टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2FA) जरूरी है.
  • पासवर्ड भूल जाने पर रिकवरी प्रोसेस लंबी और जटिल होती है.
  • ऐपल बिना मालिक की पुष्टि के ID नहीं हटाता.

चोर फोन को अनलॉक करवाने के लिए पीड़ित या उनके परिवार पर दबाव डालते हैं. वे हिंसक वीडियो, जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देते हैं.

अगर Apple ID न हटे तो क्या होता है?

  1. फोन Activation Lock में रह जाता है.
  2. चोर न तो फोन इस्तेमाल कर सकता है और न ही उसे नया अकाउंट से सेटअप कर सकता है.
  3. फोन बेकार हो जाता है और चोर को आर्थिक नुकसान होता है.
  4. इसलिए चोर मालिक को परेशान करते हैं.

सिक्योरिटी के उपाय:

  1. हमेशा Find My iPhone ऑन रखें.
  2. Strong पासवर्ड और 2FA का इस्तेमाल करें.
  3. फोन चोरी होने पर तुरंत Apple को रिपोर्ट करें और फोन को रिमोटली लॉक कर दें.

ये घटनाएं iPhone की सुरक्षा की ताकत तो दिखाती हैं, लेकिन साथ ही चोरों के नए खतरनाक तरीकों की भी चेतावनी देती हैं. लंदन पुलिस इस बढ़ती समस्या को गंभीरता से ले रही है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button