Sport : 'विराट भाई ने हमें…', मैच जीतने के बाद शुभमन गिल ने मै कोहली को लेकर कहा कुछ ऐसा, वायरल हुआ बयान #INA

IPL 2026 का 42वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में GT ने 4 विकेट से जीत दर्ज की और 2 अंक हासिल किए. इसी के साथ प्लेऑफ की रेस में एक कदम आगे बढ़ाया. इस मैच में शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और 43 रन बनाए. वह अपने अर्धशतक को पूरा नहीं कर सके. हालांकि, उनकी टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि शुभमन गिल ने मैच खत्म होने के बाद क्या-क्या कहा…

शुभमन गिल ने जाहिर की खुशी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. RCB ने 156 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे जीटी ने सफलतापूर्वक हासिल किया और जीत अपने नाम कर ली.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शुभमन गिल ने जीत के बारे में बात करते हुए कहा, “बहुत संतोष महसूस हो रहा है, आप जानते हैं, इस तरह की विकेट पर, उनके जैसी टीम को 160 से कम रनों पर रोकना गेंदबाजों का शानदार काम था. मुझे लगता है कि हमारी फील्डिंग एक अहम पहलू थी, मुझे लगता है कि कई बार हमने मैच में अच्छी फील्डिंग नहीं की है और मुझे लगता है कि आज का दिन ऐसा ही था, जब सभी ने मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया.”

विराट कोहली के बारे में क्या बोले शुभमन गिल?

गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मैच में आरसीबी को पहला झटका जैकब बैथल के रूप में लगा था. वहीं, विराट कोहली ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और 13 गेंद पर उन्होंने 28 रन की पारी खेली. वह अपनी पारी को बड़ा बनाते, लेकिन उससे पहले कगिसो रबाडा ने विराट को चलता कर दिया.

शुभमन गिल ने आगे कहा, “मैदान पर ऊर्जा बहुत अच्छी थी, खासकर दूसरे ओवर के बाद, विराट भाई ने हमें कुछ रन मारे और जिस तरह से हम सबने वापसी की. यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था. क्या उन्होंने पावरप्ले में आक्रामक होने का जानबूझकर प्रयास किया? इसपर शुभमन गिल ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो, नहीं. मैं बस लय में था और पहली गेंद पर मुझे थोड़ी किस्मत का साथ मिला और दूसरी गेंद पर, मैं अपनी लय में आ गया, इसलिए मैंने सोचा, ठीक है, शायद आज मेरा दिन है. मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा था. मैं आत्मविश्वास से भरा हुआ था.”

राहुल तेवतिया पर क्या बोले शुभमन गिल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 7(6) की ओर से राहुल तेवतिया ने पारी को फिनिश किया. तेवतिया ने आखिर में 17  गेंद पर 27 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके लगाए. इस तरह राहुल तेवतिया ने राशिदा खान के साथ मिलकर गुजरात टाइटंस को लक्ष्य के पार पहुंचाया.

राहुल तेवतिया के बारे में कहा, “इसलिए मैंने सोचा, मैं गेंदबाजों पर हावी होना चाहता हूं. वह बहुत महत्वपूर्ण हैं हमारे लिए वह एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित हुए. मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने मैच पूरा खेला. टाइमआउट के दौरान हमारी यही चर्चा हुई थी. मुझे लगता है कि हमने उम्मीद से कुछ ज्यादा विकेट गंवा दिए, लेकिन अंत में उन्होंने कुछ अच्छे रन बनाए और सभी बल्लेबाजों ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया.”

ये भी पढ़ें: ‘उसने हम पर प्रेशर डाला…’ अपने दुश्मन के मुरीद हुए RCB के कप्तान रजत पाटीदार, बताया शुभमन गिल ने कहा छीना मैच

'विराट भाई ने हमें…', मैच जीतने के बाद शुभमन गिल ने मै कोहली को लेकर कहा कुछ ऐसा, वायरल हुआ बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button