Sport : 'वो अपनी बॉलिंग के लिए बहुत सीरियस हैं…', वैभव सूर्यवंशी को लेकर कोच ने दिया बयान, बोले- 'मौका मिलने में टाइम लगेगा' #INA

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को 2 मैचों में खिलाया गया, लेकिन फिर ईशान किशन के फिट होने के बाद उन्हें अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया गया. अब टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वैभव सूर्यवंशी को लेकर उन्होंने खुलासा किया है कि वह बॉलिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं और वह इसे लेकर काफी सीरियस हैं.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?
टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने बताया है कि वैभव सूर्यवंशी बॉलिंक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और वह चाहते हैं कि यदि वह टी-20 मैच में एक- दो ओवर डाल पाएं, तो टीम को इससे काफी फायदा होगा. इतना ही नहीं कोच ने ये भी बताया कि वैभव बॉलिंग के मामले में अपना रूटीन वर्क करते हैं.
टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच ने कहा कि, “मुझे लगता है कि अभी भी कुछ समय और लगेगा. निश्चित रूप से वह अपनी बॉलिंग को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वह बॉलिंग के मामले में अपना रूटीन वर्क करता है. हम उसके लिए ज्यादा से ज्यादा मौके बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आखिर में हमारे पास कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें उनका हक मिलेगा.”
🚨 Vaibhav Suryavanshi is being 𝗙𝗼𝗿𝗰𝗲𝗱 . Learn Bowling!
Team India’s Spin bowling coach Sairaj Bahutule has said:
– “Suryavanshi is very keen on his bowling. He does his routines in terms of bowling.”
It’s clear that he is focusing on his bowling. But what about his… pic.twitter.com/Qw1cZbNRXY
— Mukku (@Cric_Mukku) October 30, 2026
“लेकिन जब बॉलिंग की बात आती है, तो मुझे लगता है कि वह बहुत एक्साइटेड अगर वह T20 में एक या दो ओवर डाल सकता है तो टीम के लिए काफी अच्छा होगा. लेकिन पर्दे के पीछे, वह इस दिशा में काम कर रहे हैं और वह अपनी बॉलिंग को लेकर बहुत सीरियस हैं.”
वैभव सूर्यवंशी ने खेले 2 मैच
ईशान किशन ग्रोइन इंजरी के चलते पहले टी20 के बाद दूसरे और तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए थे. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका दिया गया. वो पहले मैच में 8 बॉल में सिर्फ 4 रन बना पाए. इसके बाद दूसरे टी20 में उन्होंने 45 रनों की आतिशी पारी खेली और चौथे टी20 में उनको ड्रॉप कर दिया गया. अब क्या वैभव सूर्यवंशी को पांचवें टी20 मैच में मौका मिलेगा. ये देखना काफी दिलचस्प होगा.
Throwback . 2014, when the Hitman pulled up . Hamilton and casually dismantled the Kiwi pace attack! 😮💨
Watch Rohit Sharma in action in the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI on 4th Nov, 7:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, & Sony LIV.… pic.twitter.com/clg5YmwBT0
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 30, 2026
सीरीज में 3-1 की बढ़त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में 1 नवंबर को खेला जाने वाला है. एक ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया होगी, जो इस मैच को जीतकर सीरीज को 4-1 पर खत्म करना चाहेगी, तो वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम होगी, जो सीरीज को 2-3 के साथ खत्म करना चाहेगी. तो अब देखने वाली बात होगी कि इस मैच में कौन सी टीम जीतती है और किसे हार का सामना करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: बदल जाएगी टाइमिंग! सुबह-सुबह इतने बजे शुरू हो जाएंगे वनडे मैच, एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट, नोट कर लीजिए सही टाइमिंग
'वो अपनी बॉलिंग के लिए बहुत सीरियस हैं…', वैभव सूर्यवंशी को लेकर कोच ने दिया बयान, बोले- 'मौका मिलने में टाइम लगेगा'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,