Sport : संजीव गोयनका को बहुत पसंद है रोहित शर्मा की ये बात, पोस्ट करके बोले- 'यही बात उन्हें चैंपियन बनाती है…' #INA

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. वानखेड़े स्टेडियम में 229 रन बनाकर भी LSG को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में इंजरी से लौटे रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए ओपनिंग की और एक विस्फोटक पारी खेली. रोहित ने अपनी इस पारी की बदौलत मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाई और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस मैच के खत्म होने के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका रोहित शर्मा से मिले और फिर उनके लिए स्पेशल पोस्ट भी शेयर किया है.
रोहित शर्मा ने खेली तूफानी पारी
LSG के साथ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. इंजरी से लौट रहे रोहित ने पहले 27 गेंदों में अर्धशतक बनाया. फिर वो यहीं नहीं रुके और उन्होंने बड़ी पारी खेली.
वह 44 गेंद पर 84 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी मनिमरन सिद्दार्थ ने रोहित को आउट कर दिया. हिटमैन भले ही शतक से चूक गए हो, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया. रोहित ने अपनी पारी में 6 चौके और 7 छक्के लगाए.
संजीव गोयनका ने रोहित शर्मा के लिए किया पोस्ट?
मुंबई इंडियंस के हाथों लखनऊ सुपर जायंट्स को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो. मगर, टीम के मालिक संजीव गोयनका ने रोहित शर्मा के साथ मैच के बाद बातचीत की. फिर सोशल मीडिया पर हिटमैन के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है.
उन्होंने पोस्ट में लिखा- “रोहित शर्मा की गर्मजोशी हर बातचीत में झलकती है. उनके साथ बिताए हर पल में उनकी विनम्रता साफ दिखाई देती है. यही बात उन्हें चैंपियन और एक लिविंग लेजेंड बनाती है.”
The warmth @ImRo45 carries shows up in every conversation I have with him. His humility is evident in every moment spent around him. That’s what makes him a champion and a living legend. pic.twitter.com/ShiiaWfjUK
— Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) May 5, 2026
रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने बनाई 143 रनों की साझेदारी
LSG के साथ खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. एक छोर से रियान रिकेल्टन ने LSG के गेंदबाजों की क्लास लगाई, तो दूसरे छोर से रोहित शर्मा ने पिटाई की. रिकेल्टन 32 गेंद पर 6 चौके और 8 छक्कों के साथ 83 रन बनाकर आउट हुए. तो वहीं, रोहित शर्मा 44 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेलकर आउट हुए.
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, आज 8 रन बनाकर केएल राहुल निकल जाएंगे सबसे आगे
संजीव गोयनका को बहुत पसंद है रोहित शर्मा की ये बात, पोस्ट करके बोले- 'यही बात उन्हें चैंपियन बनाती है…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








