Sport : 'मुझे नहीं लगता जवाब देने की जरूरत है…', DC से हारने के बाद रियान पराग ने क्यों कहा ऐसा, हर तरफ होने लगी चर्चा #INA

Riyan Parag Statement: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 225 रन बोर्ड पर लगा दिए. ये एक अच्छा स्कोर था, लेकिन राजस्थान के गेंदबाज इसे डिफेंड नहीं कर सके. नतीजन दिल्ली कैपिटल्स ने सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से आरआर को हार का सामना करना पड़ा. इस करारी हार के बाद कप्तान रियान पराग काफी निराश नजर आए. तो आइए जानते हैं कि हारने के बाद कैप्टन ने क्या-क्या कहा…
रियान पराग ने बताया क्यों हारी RR?
राजस्थान रॉयल्स के दिए 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 5 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और 7 विकेट से दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा. DC के हाथों मिली हार के बाद रियान पराग ने बताया कि उनकी टीम से चूक कहां हुई और मैच कहां उनके हाथ से निकल गया.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक अच्छा स्कोर था. मुझे लगा कि यहां 200 का स्कोर ठीक-ठाक था. पिच थोड़ी धीमी होने वाली थी, लेकिन मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में और बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे, उन्हें ज्यादा रन नहीं बनाने देते. फिर एक ही ओवर में बहुत सारे चौके लगे और यही सिलसिला दोहराता रहा. इसलिए मुझे लगा कि हम इसमें चूक गए, लेकिन हमने जो फैसला लिया, उसमें कोई बुराई नहीं है.”
BACK TO WINNING WAYS! 😌@delhicapitals register their biggest #TATAIPL chase . claim much-needed 2️⃣ points 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/6OOjzHtZiD#KhelBindaas | #RRvDC pic.twitter.com/icV06oJp1K
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2026
फरेरा को प्रमोट न करने का क्यों लिया फैसला?
रियान पराग ने डोनोवन फरेरा को प्रमोट न करने के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा कि, “यह असल में एक अजीब सा विचार था और मुझे ठीक से पता नहीं. क्या, छह-सात ओवर बचे थे, या नहीं, आठ-नौ ओवर? हम इसे थोड़ा देर से शुरू करना चाहते थे, स्पिनरों से लगभग 8-9 रन बनाना चाहते थे और फिर पहली गेंद से ही तेज गेंदबाजी का सामना करना चाहते थे. मुझे लगता है कि यही स्ट्रैटजी थी, इसके बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है.”
अपनी चोट पर रियान पराग ने दी अपडेट?
Captain stepping up 👏
Riyan Parag notches up his first fifty of the season, off only 32 balls 💥
RR 106/2 after 11 overs
Updates ▶️ https://t.co/6OOjzHtZiD#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvDC pic.twitter.com/hQlUjm6UXp
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2026
226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से रियान पराग ने 50 गेंद पर 90 रनों की धाकड़ पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. बल्लेबाजी के दौरान रियान को हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी चोट पर अपडेट दी.
अपनी चोट पर रियान ने कहा, “उम्मीद है कि यह ज्यादा सीरियस नहीं है, लेकिन हैमस्ट्रिंग में थोड़ी चोट है. शुक्र है, हमारे पास लगभग एक हफ्ते का ब्रेक है, इसलिए हम इसे ठीक कर लेंगे. मुझे नहीं लगता कि मुझे ट्रोलर्स या इस बारे में बात करने वालों को जवाब देने की जरूरत है. लेकिन अंततः, मेरा काम 2 अंक हासिल करना है. इसलिए अगर हम मैच हार जाते हैं तो मेरा स्कोर और मेरी पारी मायने नहीं रखती.”
ये भी पढ़ें: वैभव, अभिषेक, विराट सब छूटे पीछे, दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा
'मुझे नहीं लगता जवाब देने की जरूरत है…', DC से हारने के बाद रियान पराग ने क्यों कहा ऐसा, हर तरफ होने लगी चर्चा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









