Sport : LSG vs CSK: मिशेल मार्श ने तोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कमर, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट से रौंदा #INA

LSG vs CSK : आईपीएल 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से रौंद दिया है. ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज मिशेल मार्श की बदौलत लखनऊ ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की है. इस मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. LSG ने मिशेल मार्श की शतकीय पारी की बदौलत मैच को 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 188 रन बनाकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में जगह बनाने के सपने को बड़ा धक्का लगा है.
मिशेल मार्श ने इकाना में मचाया तहलका
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मिशेल मार्श और जोश इग्लिस आए. मार्श ने आते ही चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की पिटाई करना शुरू कर दिया. उन्होंने पारी के 5वें ओवर में अंशुल कंबोज को लगातार 4 छक्के जड़े और 1 चौके की मदद से ओवर में 28 रन बटोरे. इसकी बदौलत मार्श ने 21 बॉल में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक ठोक दिया.
𝗕𝗢𝗢𝗠 ✖️ 4️⃣ 😮
🎥 Sit back and enjoy Mitchell Marsh’s four 6️⃣’s in the same over 🔥
And what a time for him . bring up 1️⃣0️⃣0️⃣ #TATAIPL sixes 👌
Updates ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#KhelBindaas | #LSGvCSK | @LucknowIPL pic.twitter.com/xehqXwTNxE
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
मार्श यहीं नहीं रुके और उन्होंने 39 बॉल में 9 चौके और 7 छक्कों की बदौलत 90 रनों की पारी खेली. उनको मुकेश चौधरी ने रन आउट किया. उनका साथ जोस इग्लिस ने दिया, जो 32 बॉल में 3 चौके और 1 छक्कों के साथ 36 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. टीम के लिए निकोलस पूरन ने 32, मुकुल चौधरी ने 13 और अब्दुल समद ने 7 रनों का योगदान दिया. लखनऊ के लिए मुकूल चौधरी और स्पेंसर जॉनसन ने 1-1 विकेट लिया.
Aussie duo on the charge 👊
Mitchell Marsh and Josh Inglis take #LSG . 39/0 after 4 overs 🤝
Updates ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK | @LucknowIPL pic.twitter.com/UBAe7oeWmo
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
कार्तिक शर्मा की 17 रनों की पारी गई बेकार
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कार्तिक शर्मा ने 42 बॉल पर 6 चौके और 5 छक्कों के साथ 71 रन बनाए. उनके अलावा शिवम दुबे टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने 16 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 32 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश सिंह ने 3, मोहम्मद शमी और शहबाज अहमद ने 1-1 विकेट चटकाया.
ये भी पढ़ें : LSG vs CSK IPL 2026 LIVE Score: मिशेल मार्श ने मचाई तबाही, लखनऊ ने 7 ओवर में बनाए 95/0
LSG vs CSK: मिशेल मार्श ने तोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कमर, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट से रौंदा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









