Sport : 'हरमन और मुझे लगता है कि सभी…' मैच के बाद स्मृति मंधाना का बड़ा बयान, जानिए पूर्व कप्तान को लेकर क्या कहा? #INA

Smriti Mandhana Statement : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज को भारत ने 3-0 से जीत लिया. ये बतौर कप्तान स्मृति मंधाना के लिए पहली सीरीज जीत है. उन्होंने इस सीरीज के सभी मैच बतौर कप्तान अपने नाम किए हैं. इस सीरीज को जीतने के बाद भारत की कप्तान मंधाना बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के बारे में भी बड़ी बात बोली है. स्मृति मंधाना ने मैच के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में क्या कहा है, आइए विस्तार से जानते हैं.
इस सीरीज का अंतिम और तीसरा मुकाबला बीते मंगलवार यानी 20 अक्टूबर को रायपुर में खेला गया. इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए इंडियन क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए थे. इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बना पाई और 92 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. इसके साथ ही भारत ने सीरीज को क्लीन स्वीप कर लिया.
Scenes . savour! ✨
🎥 Smriti Mandhana receives the @mflone_ T20I series winners’ trophy from BCCI Hon. Joint Secretary Mr Prabhtej Bhatia @prabhtejb in her first series as full-time captain 🏆#TeamIndia | #INDvZIM | @mandhana_smriti pic.twitter.com/Uu3j1MxbEh
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
स्मृति मंधाना ने दिया बड़ा बयान
स्मृति मंधाना ने कहा कि, ‘बैटिंग बहुत शानदार थी. शुरुआत में अनुष्का फिर शैफाली, फिर हरमन और मुझे लगता है कि सभी ने अपना रोल निभाया और यह देखना वाकई बहुत अच्छा था और फिर फील्ड में बॉलर्स ने अपने प्लान को एग्जीक्यूट किया. शायद हां, कुछ चीजों पर हम काम कर सकते हैंय हम इसे वापस लेंगे और इस पर काम करेंगे’.
मंधाना ने आगे कहा कि, ‘पहले मैच में मिडिल ऑर्डर हम चल नहीं पाया फिर टॉप ऑर्डर भी, फिर दूसरे मैच में उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला. इसलिए कुछ गेम टाइम मिलना और अपनी पीठ पीछे कुछ रन बनाना हमेशा अच्छा होता है. हम सभी एक तरह से देख रहे हैं जहां ओस अपना रोल निभा रही है. फिर से हम अगले तीन मैच खेलने जा रहे हैं’.
चैंपियंस ट्रॉफी के प्लान पर क्या कहा?
स्मृति मंधाना ने कहा कि, ‘चैंपियंस ट्रॉफी तक पहुंचने तक बहुत ओस पड़ने वाली है, तो हमें एक तरह का कॉम्बिनेशन चाहिए और बॉलर, जितने ज्यादा होंगे उतना अच्छा होगा. ऑप्शन होना हमेशा अच्छा होता है. तो हां, मैं सच में बहुत खुश हूँ कि निकी, शैफाली, सभी ने ओवरों में योगदान दिया’.
वनडे सीरीज से पहले क्या बोलीं मंधाना
मंधाना ने आगे कहा कि, ‘जिस तरह से हमने तीनों मैचों में दबदबा बनाया, वह अच्छा था. हम वनडे सीरीज में भी ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे. यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हम एक टीम के तौर पर बात कर रहे हैं. तो उम्मीद है कि हम बड़ौदा में भी ऐसा कर पाएंगे’.
Hurricane Harmanpreet took over in Raipur 👌
Relive her 𝙋𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙈𝙖𝙩𝙘𝙝 winning knock ▶️ https://t.co/QF6V68oG29#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/ZpFGWi4mlx
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
हरमनप्रीत कौर ने बल्ले मचाया धमाल
इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए हरमनप्रीत कौर टॉप स्कोरर रहीं. उन्होंने 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेली. हरमन ने 41 बॉल में 10 चौके और 5 छक्कों की बदौलत 91 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. वहीं सीरीज में 128 रन बनाने के लिए शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला.
ये भी पढ़ें : हरमनप्रीत-शैफाली के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे, 92 रनों से रौंदकर टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में किया 3-0 से सूपड़ा साफ
'हरमन और मुझे लगता है कि सभी…' मैच के बाद स्मृति मंधाना का बड़ा बयान, जानिए पूर्व कप्तान को लेकर क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,