Sport : 13-0! भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के ओपनिंग मैच में बांग्लादेश की धज्जियां उड़ाकर रचा इतिहास #INA

IND vs BAN Hockey, Asian Champions Trophy 2026: भारतीय हॉकी टीम ने 2026 मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास रचते हुए अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है. पंजाब के जालंधर स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 13-0 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी. इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पहले ही मिनट से बांग्लादेशी डिफेंस की धज्जियां उड़ा दीं. जालंधर के घरेलू दर्शकों के सामने भारतीय खिलाड़ियों का यह अब तक का सबसे आक्रामक और बेखौफ प्रदर्शन रहा. पूरे 60 मिनट के खेल में बांग्लादेशी टीम गोल करना तो दूर, भारतीय घेरे में घुसने के लिए भी तरसती नजर आई.
पहले क्वार्टर में ही भारत ने बना ली थी 4-0 की बढ़त
मैच शुरू होते ही भारतीय खिलाड़ी बांग्लादेश की टीम पर पूरी तरह हावी हो गए. जालंधर के रहने वाले मंदीप सिंह ने खेल की शुरुआत में ही ताबड़तोड़ दो गोल दागकर बांग्लादेश को दबाव में ला दिया. इसके तुरंत बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 3-0 से आगे कर दिया. पहला क्वार्टर (शुरुआती 15 मिनट) खत्म होने से ठीक पहले दिलप्रीत सिंह ने एक और बेहतरीन गोल किया और टीम का स्कोर 4-0 पहुंचा दिया.
हाफ टाइम में भारत ने बनाई भारत 6-0 की बढ़त
दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम का तूफानी खेल जारी रह. स्टार खिलाड़ी अभिषेक ने शानदार गोल दागकर भारत को 5-0 की बढ़त दिला दी. इसके कुछ ही देर बाद 26वें मिनट में नीलकांत शर्मा ने बांग्लादेश के गोलकीपर को छकाते हुए टीम के लिए छठा गोल कर दिया. हाफ टाइम तक बांग्लादेश की टीम पूरी तरह दबाव में आ चुकी थी और भारत 6-0 से आगे था.
WHAT A WAY TO KICK OFF THE TITLE DEFENCE! 🇮🇳🔥
The defending champions India kick off their Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026 campaign in style with a commanding 13-0 win over Bangladesh! 💪🇮🇳
Next up: China on Thursday, October 29! 👀#HockeyIsBack #HACT2026… pic.twitter.com/HFCP6ja3Ng
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 27, 2026
तीसरा क्वार्टर में भारत 9-0 से हो गया आगे
हाफ टाइम के बाद भी भारतीय टीम का दबदबा बना रहा. मैदान पर उतरते ही भारत के युवा खिलाड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया. इस क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने लगातार 2 शानदार गोल दागे, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी अपना दूसरा गोल किया. इन शानदार गोलों की बदौलत तीसरे क्वार्टर यानी 45 मिनट के खेल में भारत ने बांग्लादेश पर 9-0 की एकतरफा बढ़त बना ली.
अपडेट जारी है…
13-0! भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के ओपनिंग मैच में बांग्लादेश की धज्जियां उड़ाकर रचा इतिहास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,