Sport : 141 IPL मैच खेलने वाला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर PSL खेलने पहुंचा , डेब्यू मैच में हुआ फ्लॉप, सिर्फ इतने रन बनाकर हुआ आउट #INA

PSL 2026 में कई ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो पहले इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते नजर आते थे. डेविड वॉर्नर, कुसल मेंडिस सहित ये लिस्ट वक्त के साथ लंबी होती जा रही है. इस बीच शनिवार को पाकिस्तान सुपर लीग में एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने डेब्यू किया, जो आईपीएल में 141 मुकाबले खेल चुका है और आईपीएल की 4 टीमों का हिस्सा रह चुका है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर कौन है वो खिलाड़ी…तो आइए जानते हैं…

PSL में डेब्यू करने पहुंचा 141 IPL मैच खेलने वाला ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में जमीन-आसमान का अंतर है. अब जो खिलाड़ी पीएसएल में डेब्यू करने पहुंचा है, वो कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल हैं.

दरअसल, मैक्सी पिछले कुछ सीजनों से आईपीएल में लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके चलते IPL 2026 की नीलामी में उन्होंने अपना नाम नहीं दिया. नतीजन, अब वह आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं. आखिरी बार वह पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे, जहां उन्होंने PBKS ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. आपको बता दें, ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे.

डेब्यू मैच में ही फ्लॉप हुए ग्लेन मैक्सवेल

ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने हैदराबाद किंग्समेन की ओर से PSL 2026 में डेब्यू किया है. जहां, वह पहले ही मैच में फ्लॉप हो गए. कराची किंग्स के साथ खेले गए मैच में हैदराबाद किंग्समेन ने जीत तो दर्ज की. 

मगर, हैदराबाद किंग्समेन की ओर में शामिल होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल 6वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वह पहले ही मैच में बुरी तरह फ्लॉप हो गए. मैक्सी ने 7 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह महज 2 रन बनाकर ही चलते बनए. अब्बास अफ्रीदी की गेदं पर खुमाइमी तनवीर ने कैच लेकर उन्हे पवेलियन का रास्ता दिखाया.

मैक्सवेल के IPL आंकड़े

ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने 141 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 155.15 की स्ट्राइक रेट और 23.89 के औसत से 2819 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, उन्होंने इस दौरान 34.46 के औसत से 41 विकेट लिए हैं. इस दौरान स्ट्राइक रेट 24.93 की रही और इकोनॉमी 8.30 का रहा.

ये भी पढ़ें: ‘IPL फिल्म जैसा है, PSL में ज्यादा कॉम्पिटिशन है…’ पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा स्टार क्रिकेटर, भारत के खिलाफ उगली आग

141 IPL मैच खेलने वाला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर PSL खेलने पहुंचा , डेब्यू मैच में हुआ फ्लॉप, सिर्फ इतने रन बनाकर हुआ आउट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close