Sport : क्विंटन डी कॉक ने IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में शतक जड़ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, कर ली विराट कोहली की बराबरी #INA

Quinton de Kock Century: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपना पहला मैच खेलते ही साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़ दिया है. मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में पहली बार रोहित शर्मा की जगह प्लेइंग 11 में क्विंटन डी कॉक को मौका दिया, जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में क्विंटन डी कॉक ने तूफानी शतक जड़ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. क्विंटन डी कॉक ने विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. 

क्विंटन डी कॉक ने की विराट कोहली की बराबरी

क्विंटन डी कॉक ने आईपीएल में अपना तीसरा शतक जड़ा. इसी के साथ क्विंटन डी कॉक ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली, राइली रूसो और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान की बराबरी कर ली है. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम है. गेल ने T20 क्रिकेट में कुल 22 शतक लगाए हैं. वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में 11 शतक और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर 10 लगाए हैं. जबकि विराट कोहली, राइली रूसो, साहिबजादा फरहान और क्विंटन डी कॉक अब 9-9 शतक के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं.

T-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

22 शतक – क्रिस गेल
11 शतक – बाबर आज़म
10 शतक – डेविड वॉर्नर
9 शतक – विराट कोहली
9 शतक – राइली रूसो
9 शतक – साहिबजादा फरहान
9 शतक – क्विंटन डी कॉक

3 अलग-अलग IPL फ्रेंचाइजी के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ी

केएल राहुल (PBKS, LSG, DC)
संजू सैमसन (DD, RR, CSK)
क्विंटन डी कॉक (DD, LSG, MI)

आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

  • 31 – केएल राहुल
  • 25 – क्विंटन डी कॉक*
  • 24 – एमएस धोनी
  • 21 – दिनेश कार्तिक
  • 21 – ऋषभ पंत
  • 20 – संजू सैमसन

क्विंटन डी कॉक ने IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में शतक जड़ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, कर ली विराट कोहली की बराबरी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button