Sport : IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की सिरदर्द बना ये स्टार बल्लेबाज, कभी टीम का था जान, आज डूबो रहा नैया #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांचक बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके साथ 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टेंशन भी बढ़ती जा रही है. इस सीजन मुंबई इंडियंस के अधिकतर स्टार बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, जिसमें भारतीय टीम के टी20 कप्तान एक सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं. आईपीएल 2026 में सुर्या का बल्ला अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है. पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े में खेले जा रहे मुकाबले में सूर्या डक आउट हो गए. उन्हें अर्शदीप सिंह ने चलता किया. 

आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप प्रदर्शन जारी

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2026 में अब तक 5 मैचों की 5 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 106 रन बनाए हैं. पहले मैच में उन्होंने 8 गेंद पर 16 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरे मैच में 36 गेंद पर 51 रनों की पारीIPL खेली. इसके बाद तीसरे मैच में 3 गेंद पर 6 रन बनाए थे. जबकि चौथे मैच में 22 गेंद पर 33 रन बनाए थे. अब पांचवे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए.

IPL 2026 में सूर्या के पिछले 5 पारियों का प्रदर्शन 

  1. पहला मैच  –  8 गेंद 16 रन   
  2. दूसरा मैच   – 36 गेंद 51 रन
  3. तीसरा मैच   – 3 गेंद 6 रन 
  4. चौथा मैच   – 22 गेंद 33 रन
  5. पाँचवाँ मैच – 1 गेंद 0 रन

सूर्या के खराब फॉर्म ने बढ़ाई मुंबई इंडियंस की टेंशन

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के एक अहम खिलाड़ी हैं. रोहित शर्मा इंजरी की वजह से खेल नहीं रहे हैं. तिलक वर्मा भी फॉर्म में नहीं हैं. हार्दिक भी मैच फिनिश नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म मुंबई इंडियंस की टेंशन बढ़ा दी है. सूर्या लंबे वक्त से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. अब उनका खराब फॉर्म आईपीएल 2026 में भी जारी है. 

MI vs PBKS की प्लेइंग 11:

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह. 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान सुपर लीग नहीं कॉमेडी शो कहिए…, PSL से वायरल हुआ ऐसा वीडियो जिसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की सिरदर्द बना ये स्टार बल्लेबाज, कभी टीम का था जान, आज डूबो रहा नैया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button