Sport : 16 साल पहले जिस गेंदबाज ने किया था इंटरनेशनल डेब्यू, अब उसका सामना करेंगे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी #INA

Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांचक बढ़ता जा रहा है, क्योंकि आधे सीजन खत्म होने के बाद अब सभी फ्रेंचाइजी टीमों की नजर प्लेऑफ पर है. वहीं राजस्थान रॉयल्स का युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इस सीजन जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे कई वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों को लंबे-लंबे छक्के लगा चुके हैं. अब वैभव सूर्यवंशी का सामना उस गेंदबाज से होगा, जिसने वैभव के जन्म से पहले ही इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था. हम बात कर रहे हैं मिचेल स्टार्क की…

वैभव सूर्यवंशी के जन्म से पहले मिचेल स्टार्क को हुआ था इंटरनेशनल डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च को 2011 में हुआ था. उन्होंने हाल में अपना 15वां जन्मदिन मनाया. वैभव ने पिछले सीजन आईपीएल डेब्यू किया था. यानी वो अपना दूसरा आईपीएल सीजन खेल रहे हैं. वहीं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 20 अक्टूबर 2010 में भारत के खिलाफ वनडे में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. तब वैभव सूर्यवंशी का जन्म भी नहीं हुआ था. यानी स्टार्क ने 16 साल पहले इंटरनेशनल डेब्यू किया था.

इतना ही नहीं स्टार्क की उम्र भी वैभव से दोगुना हैं. मिचेल स्टार्क 36 साल के हैं. जबकि वैभव सिर्फ 15 साल के हैं. अब जब दोनों का आईपीएल में जब आमना-सामना होगा तो सभी की नजरें इनपर रहने वाली है. 

यह भी पढ़ें:  टॉप-4 की तीन का खेल बिगाड़कर प्लेऑफ में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेगी ये टीम, नहीं जा रहा है किसी का ध्यान

आज वैभव सूर्यवंशी और मिचेल स्टार्क का हो सकता है आमना-सामना

मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में वो नहीं खेल पाए, क्योंकि वो इंजरी से उबर रहे थे. हालांकि अब स्टार्क को हरी झंडी मिल गई है और वो आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि आज स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे.

अब देखने वाली बात है कि वैभव सूर्यवंशी जिस अंदाज में आईपीएल 2026 में बल्लेबाजी कर रहे हैं, क्या वो स्टार्क के खिलाफ भी वैसा ही करेंगे, क्योंकि वैभव जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को भी पहले गेंद पर छक्का जड़ तहलका मचा चुके हैं. 

आईपीएल 2026 में बल्ले से तहलका मचा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. यानी वैभव ऑरेंज कैप की लिस्ट में बने हुए हैं. उन्होंने इस सीजन 9 मैचों की 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 400 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल है. वैभव का हाईस्कोर 103 रन रहा है. इस दौरान उन्होंने 44.44 की औसत और 238.09 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अब तक कुल 34 चौके और 37 छक्के लगा चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं वो इस सीजन ऑरेंज कैप को भी अपने नाम कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 में किस बल्लेबाज ने लगाई हैं सबसे ज्यादा फिफ्टी, लिस्ट में नहीं वैभव सूर्यवंशी, जानें किस नंबर पर अभिषेक शर्मा

16 साल पहले जिस गेंदबाज ने किया था इंटरनेशनल डेब्यू, अब उसका सामना करेंगे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button