Sport : 34 वर्षीय विदेशी प्लेयर ने शुभमन गिल से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली इतने रन रह गए पीछे #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में ऑरेंज कैप का रेस भी हर मैच के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. एक और जहां युवा खिलाड़ी तहलका मचा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बड़े खिलाड़ी अपने अनुभव का जलवा बिखेर रहे हैं और धमाल मचा रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने एक बार फिर से ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लिया है. उन्होंने शुभमन गिल से ऑरेंज कैप ली. 

हेनरिक क्लासेन के सिर सजी ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन टॉप पर पहुंच गई हैं. क्लासेन इस सीजन बल्ले से खूब धमाल मचा रहे हैं. वो हर दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ दे रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली जा रही IPL 2026 के 26वें मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकला. इसी के साथ क्लासेन के सिर ऑरेंज कैप सज गई. उन्होंने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से ऑरेंज कैप ली है. बीती रात गिल ने ऑरेंज कैप लिया था.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं हेनरिक क्लासेन

34 वर्षीय हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में अब तक 6 मैचों की 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 283 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 47.16 की औसत और 144.38 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इस सीजन क्लासेन का हाईस्कोर 62 रहा है. वहीं शुभमन गिल अब तक 5 मैचों में कुल 251 रनों के साथ आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. वहीं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं. कोहली क्लासेन ने 36 रन पीछे हैं. 

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान सुपर लीग के सामने गली क्रिकेट भी शरमा जाए…, PSL में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी

34 वर्षीय विदेशी प्लेयर ने शुभमन गिल से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली इतने रन रह गए पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close