Sport : वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 5 खिलाड़ियों का खेलना तय, जानिए किस स्थान पर किसने ठोकी दावेदारी, टॉप पर विराट कोहली का नाम #INA

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी हो चुका है और टीमों ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि सभी क्रिकेट बोर्ड अब अपने उन खिलाड़ियों को चुन रहे होंगे, जिन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल करना है. टीम इंडिया की बात करें, तो भारत के भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से वनडे वर्ल्ड कप टीम में जगह पक्की कर ली है. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिनका वर्ल्ड कप 2027 में खेलना तय ही है.
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भारतीय वनडे क्रिकेट के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में शामिल हैं और उनका वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में खेलना तय है. बड़े मुकाबलों में रन बनाने और चेज करते हुए पारी को संभालने की उनकी क्षमता टीम के लिए अहम है. कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती विकेट गिरने की स्थिति में पारी को स्थिरता दे सकते हैं.
उनका अनुभव साउथ अफ्रीका की मुश्किल कंडीशंस में भारत के लिए काफी काम आएगी. विराट ने 317 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 305 पारियों में 58.78 के औसत और 94.36 की स्ट्राइक रेट से 15109 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 55 शतक और 79 अर्धशतक लगाए हैं.
Cometh the hour, cometh the King 👑
A spectacular century from Virat Kohli in absolute style 💯
ODI century no.5⃣5⃣ for the chase master 🫡
Updates ▶️ https://t.co/O2cs86p4gq#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imVkohli pic.twitter.com/tJOeopio5o
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
शुभमन गिल
शुभमन गिल भारतीय वनडे टीम के कप्तान हैं और 2027 वर्ल्ड कप टीम में उनकी जगह तय है. सलामी बल्लेबाज शुभमन टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं. उनके आंकड़ों पर गौर करें, तो अब तक शुभमन ने 70 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 69 पारियों में 64 के औसत से 3713 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं.
गिल की बल्लेबाजी की खासियत उनकी तकनीक, टाइमिंग और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता है. वह जरूरत के मुताबिक तेजी से रन बनाने के साथ लंबी पारी भी खेल सकते हैं.
𝗗𝗢𝗨𝗕𝗟𝗘 𝗖𝗘𝗡𝗧𝗨𝗥𝗬 💯💯
Take a bow, skipper! 🙇♂️
Shubman Gill smashes the fastest ODI double hundred 🫡
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShubmanGill pic.twitter.com/2gizUXMAnT
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
श्रेयस अय्यर
स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के मध्यक्रम के महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं और वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है. वह आमतौर पर नंबर-4 की भूमिका में बल्लेबाजी करते हैं और इस स्थान पर उनकी जिम्मेदारी पारी को संभालने के साथ रन गति बनाए रखने की होती है.
अय्यर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तेज गेंदबाजों पर भी दबाव बना सकते हैं. श्रेयस अय्यर ने 82 वनडे मैच खेले, जिसकी 76 पारियों में उन्होंने 45.44 के औसत और 97.84 की स्ट्राइक रेट से 3136 रन बनाए. उन्होंने 5 शतक और 24 अर्धशतक लगाए.
जसप्रीत बुमराह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. विपक्षी बल्लेबाजों में दबाव बनाने के लिए वैसे तो बुमराह का टीम में होना ही काफी है… वह एक कमाल के गेंदबाज हैं, जो अपनी सटीक लाइन-लेंथ, वैरिएशन और प्रेशर में विकेट लेने की उन्हें बाकियों से अलग बनाती है.
बूम-बूम की यॉर्कर और स्लोवर गेंदों का सामना करना किसी भी विपक्षी बल्लेबाज के लिए कभी भी आसान नहीं होता है. ऐसे में बुमराह का भी वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया में बने रहना तय ही है. हालांकि, उनके कार्यभार और फिटनेस का ध्यान रखना भी जरूरी होगा. बुमराह ने 91 मैच खेले हैं, जिसमें 9.25 के औसत से 111 विकेट लिए हैं.
केएल राहुल
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल भी उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए वह पारी को संभाल सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन भी बना सकते हैं. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाने की वजह से टीम को संयोजन बनाने में काफी फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है.
केएल ने अब तक 101 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 91 पारियों में 51.31 के औसत और 92.38 की स्ट्राइक रेट से 3541 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी ही हर समस्या का समाधान हैं…’, प्लेइंग-11 में जगह को लेकर दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 5 खिलाड़ियों का खेलना तय, जानिए किस स्थान पर किसने ठोकी दावेदारी, टॉप पर विराट कोहली का नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,