Sport : अभिषेक शर्मा के पास है इतिहास रचने का मौका, सिर्फ इतना रन बनाते ही T20I में बना देंगे ये कीर्तिमान #INA

IND vs WI: भारतीय टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में शुरुआत में तो उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को नहीं मिली थी, लेकिन तीसरे टी20 मैच में उनके बल्ले से धमाकेदार 63 रनों की पारी खेली. वो अब तक इस सीरीज में 100 से ज्यादा रन जड़ चुके हैं. अब 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले अगले मैच में अभिषेक एक बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले में स्टार बल्लेबाज के पास एक नया इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा. 

1000 रन के आंकड़े के करीब अभिषेक शर्मा

साल 2026 में टीम इंडिया के युवा स्टार अभिषेक शर्मा का बल्ला आग उगल रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अगर अभिषेक 79 रन और बना लेते हैं, तो वह इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे. ऐसा करते ही वह इतिहास रच देंगे और साल 2026 में यह जादुई आंकड़ा छूने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. अभिषेक से पहले इस साल ईशान किशन ने यह कमाल दिखाया है.

अगर आंकड़ों की बात करें तो अभिषेक इस साल अब तक 32 टी20 मैचों में 29.70 की औसत से 921 रन ठोक चुके हैं. सबसे हैरान करने वाली बात उनका स्ट्राइक रेट है, जो 200 से भी ऊपर का है. इस साल उनके बल्ले से 8 फिफ्टी और 1 तूफानी शतक भी निकला है. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक साल (कैलेंडर ईयर) के अंदर 1000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड सबसे पहले सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में बनाया था. उनके बाद 2026 में ईशान किशन ने इस लिस्ट में जगह बनाई और अब अभिषेक शर्मा भी इस एलीट क्लब का हिस्सा बनने के बेहद करीब हैं. 

T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव – 1164 (2022)
ईशान किशन – 1122 (2026)
अभिषेक शर्मा – 921 (2026) 
अभिषेक शर्मा – 859 (2025)
विराट कोहली – 781 (2022)

आपको बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर (एक साल) में सबसे ज्यादा बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इस समय ऑस्ट्रिया के स्टार खिलाड़ी करणबीर सिंह के नाम है. करणबीर ने पिछले साल यानी 2025 में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 32 मैचों में 51.31 की शानदार औसत से 1400 से भी अधिक रन ठोके थे. लेकिन अब ऑस्ट्रियाई बल्लेबाज के इस महा-रिकॉर्ड पर खतरा मंडराने लगा है, क्योंकि भारत के ईशान किशन जिस लय में हैं, उसे देखकर लगता है कि वह इस साल करणबीर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पूरी तरह चकनाचूर कर देंगे.

T20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

करणबीर सिंह – 1488 (2025)
मोहम्मद रिजवान – 1326 (2021)
फैज अहमद – 1251 (2025)
सूर्यकुमार यादव – 1164 (2022)
ईशान किशन – 1122 (2026)
प्रशांत कुरुप – 1037 (2025)
बिलाल जलमाई – 1008 (2025)

यह भी पढ़ें:  ‘वो वही दे रहे हैं, जिसकी जरूरत है…’ ईशान किशन पर दिग्गज का बड़ा बयान, जानिए अभिषेक और अय्यर को लेकर क्या बोले?

अभिषेक शर्मा के पास है इतिहास रचने का मौका, सिर्फ इतना रन बनाते ही T20I में बना देंगे ये कीर्तिमान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button