Sport : मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान को मिली करारी हार, भारत ने पारी और 300 रनों से दर्ज की जीत #INA

IND VS AFG: मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज कर ली है. इस मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया था और फिर एक पारी और 300 रन के अंतर से जीत दर्ज कर ली. इस जीत में टीम इंडिया के हीरो रहे मानव सुथार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जो अपना डेब्यू मैच खेलने मैदान पर उतरे थे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको मैच के बारे में विस्तार से बताते हैं कि क्या-क्या हुआ…
टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया
Leaving New Chandigarh with a massive win under the belt 🇮🇳
A complete team performance from #TeamIndia 🤍
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/MxUFJHvoq4
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बोर्ड पर लगाए. वहीं, पहली पारी में अफगानिस्तान की टीम 152 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. ऐसे में टीम इंडिया ने 412 रनों की बड़ी बढ़त के साथ इस टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया. दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान की टीम की ओर से कुछ खास बल्लेबाजी नहीं हुई और पूरी की पूरी टीम महज 35.5 ओवर में 112 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. इस तरह भारतीय टीम ने अफगानिस्तान करो पारी और 300 रन से धूल चटा दी.
Clinical from start . finish 👏
An unforgettable Test match in New Chandigarh ends with #TeamIndia securing their biggest ever win by an innings and 300 runs 🤍
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RfmeJWSyh2
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
भारत ने पहली पारी में बनाए थे 564 रन
मुल्लांपुर टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. अफगानिस्तान के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 127 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 8 विकेट गंवाकर 564 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. भारत की ओर से पहली पारी में केएल राहुल (100) और कप्तान शुभमन गिल (126) ने शतकीय पारी खेली थी. साईं सुदर्शन ने 81, ऋषभ पंत 81 और वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रनों की पारी खेली थी. इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी में 564 रन बनाए थे.
मानव सुथार ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
The first of many . come ✨
Manav Suthar caps off a dream debut with the Player of the Match award 👏
Relive his spell ▶️ https://t.co/UXQVUy1QqX#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/1VzsrkJiY4
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
अफगानिस्तान के साथ खेले मुल्लांपुर टेस्ट मैच में मानव सुथार को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला. 23 साल के मानव ने अपनी कमाल की गेंदबाजी से अफगान टीम को खूब परेशान किया और भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. पहली पारी में मानव ने 22 ओवर फेंके, जिसमें 33 रन देकर 6 विकेट चटका लिए. इस दौरान उन्होंने 10 मेडेन ओवर फेंके. दूसरी पारी में मानव ने 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 29 रन देकर एक विकेट चटकाया. इस तरह मुल्लांपुर टेस्ट में 7 विकेट लेकर किफायती गेंदबाजी करने के लिए मानव सुथार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ये भी पढ़ें: Explainer: सफेद रंग की जर्सी में ही क्यों खेला जाता है टेस्ट क्रिकेट, क्या होते हैं इसके फायदे?
मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान को मिली करारी हार, भारत ने पारी और 300 रनों से दर्ज की जीत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,