Sport : बैक टू बैक 2 जीत के बाद CSK ने अंक तालिका में लगाई छलांग, टॉप पर RR बरकरार, जानिए किस नंबर पर है कौन सी टीम #INA

IPL 2026 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद अंक तालिका में फेरबदल देखने को मिल रहा है. KKR को धूल चटाकर सीएसके ने सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इस टीम को प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हुआ है. वहीं, केकेआर लगातार 5वीं हार के बाद अब प्लेऑफ की रेस में पिछड़ती दिख रही है.
CSK ने अंक तालिका में लगाई छलांग
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार वापसी की है. सीजन के शुरुआती 3 मैच हारने के बाद सीएसके ने अब बैक टू बैक 2 मैच जीते हैं. मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हराने के साथ ही चेन्नई की टीम ने अंक तालिका में छलांग लगाई है और 8वें स्थान पर पहुंच गई है. CSK ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच हारे हैं और 2 मैच जीते हैं. इस तरह 4 अंक और -0.846 नेट रन रेट के साथ सीएसके प्वॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर पहुंच गई है.
चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के पास भी 4-4 अंक हैं. वह क्रमश: चौथे, पांचवें, छठवें और सातवें स्थान पर काबिज है.
From despair in 2⃣0⃣2⃣5⃣ . redemption in 2⃣0⃣2⃣6⃣ 🔝
A lovely comeback at Chepauk 💛
5⃣-time champions #CSK win the latest episode of this classic rivalry 👏#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR | @ChennaiIPL pic.twitter.com/xMQteuNS6O
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
KKR का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बेहद निराशाजनक बीत रहा है. टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. केकेआर महज 1 अंक और -1.383 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 10वें पायदान पर है. इस खराब प्रदर्शन के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अब यहां से प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है.
The sweet taste of a home victory 🥳
Making it two massive wins in a row ✌️ @ChennaiIPL are 𝘽𝙪𝙞𝙡𝙙𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩𝙪𝙢 in front of the home fans 💛Scorecard ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/JhCmZ7wsD1
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
टॉप-4 में हैं ये टीमें
IPL 2026 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम नंबर-1 पर काबिज है. फ्रेंचाइजी ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें लगातार 4 मैच जीते और फिर पांचवें मैच में हैदराबाद से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 8 अंक और +0.889 नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है. वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम अब तक विजयरथ पर सवार है.
पंजाब ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैचों में जीत दर्ज की है और एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह 7 अंक और +0.720 नेट रन रेट के साथ पंजाब की टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम तीसरे पायदान पर है. आरसीबी ने इस सीजन 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. 6 अंक और +1.148 नेट रन रेट के साथ ये टीम नंबर-3 पर है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5 मैचों में से 2 मैच जीतकर 4 अंक और +0.576 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है.
ये भी पढ़ें: लगातार 5 हारने के बाद भी नहीं टूटा अजिंक्य रहाणे का हौंसला, बोले-‘हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया’
बैक टू बैक 2 जीत के बाद CSK ने अंक तालिका में लगाई छलांग, टॉप पर RR बरकरार, जानिए किस नंबर पर है कौन सी टीम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









