Sport : IND vs AFG: भारत के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज के लिए अफगानिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, जानें किसे मिली कप्तानी #INA

IND vs AFG: भारत के खिलाफ अगले महीने जून में होने वाले टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान की टीम जून में एकमात्र टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत 6 जून से होगी. राशिद खान की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है.

राशिद खान टेस्ट टीम से हुए बाहर

भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान के स्क्वाड में राशिद खान को जगह नहीं मिली है. दरअसल राशिद खान रेड बॉल क्रिकेट से ज्यादा व्हाइट बॉल फॉर्मेट पर देना चाहते हैं. इसी वजह से उन्होंने टेस्ट मैच नहीं खेलने का फैसला किया है. राशिद खान टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. राशिद की गैरमौजूदगी में शराफुदीन अशरफ और कैस अहमद टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाजी डिपार्टमेंट को संभालेंगे.

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड

हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया यू रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.

रिजर्व पूल: कैस अहमद, सलीम सफी, बशीर अहमद

भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड 

हश्मतुल्लाह  शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी

रिजर्व पूल: बशीर अहमद, बहिर शाह, इस्मत आलम.

यह भी पढ़ें:  कैच हो तो ऐसा! शुभमन गिल ने उलटा भागते हुए पकड़ा हैरतअंगेज कैच, तूफानी बल्लेबाजी कर रहे अय्यर को भेजा पवेलियन

IND vs AFG: भारत के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज के लिए अफगानिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, जानें किसे मिली कप्तानी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button