Sport : लगातार 4 मैच हारने के बाद फूट पड़ा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया कौन है इस हार का असली जिम्मेदार? #INA

MI VS PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के हाथों हार्दिक पांड्या एंंड टीम को 7 विकेट से एक करारी हार का सामना करना पड़ा. ये MI के लिए इस सीजन की लगातार चौथी हार है. नतीजन, मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. इस मैच में मिली हार के बाद कैप्टन हार्दिक पांड्या काफी निराश दिखे और उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में संकेत दिए हैं कि अगले मैच में अंतिम ग्यारह में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कप्तान हार्दिक ने क्या-क्या कहा है…

MI VS PBKS मैच में हारने के बाद क्या बोले हार्दिक पांड्या?

वानखेडे़ स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. मुंबई के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण अब हर तरफ टीम को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या के बयान में भी निराशा दिखी.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार्दिक पांड्या ने कहा, “सच कहूं तो, अभी मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है. मुझे लगता है कि हमें नए सिरे से रणनीति बनानी होगी और देखना होगा कि हम कहां चूक रहे हैं. क्या यह व्यक्तिगत गलती है या फिर यह एक टीम के रूप में है? क्या यह योजना में है? हम इसका पता लगाएंगे और देखेंगे कि आगे क्या करना है.”

पंजाब किंग्स को देना चाहिए क्रेडिट

मुंबई इंडियंस के दिए 196 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने महज 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर ही हासिल कर लिया और 7 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की. ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या ने माना कि पंजाब ने बेहतरीन क्रिकेट खेला, जिसके वजह से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

20-50 रन कम होने पर हार्दिक पांड्या ने कहा, “मुझे लगता है कि आपको उन्हें भी श्रेय देना चाहिए. गेंद रिवर्स स्विंग होने लगी, और उसी समय विकेट… ओस नहीं थी. दूसरी पारी में ओस आई और स्थिति थोड़ी बेहतर हुई, लेकिन फिर भी, उन्होंने हमें हरा दिया. उन्होंने बेहतर गेंदबाजी की, बेहतर बल्लेबाजी की, बेहतर फील्डिंग की, निश्चित रूप से, और इसी वजह से हम मैच हार गए.”

बदलाव के हार्दिक पांड्या ने दिए संकेत

MI VS PBKS मैच में मिली करारी हार के बाद हार्दिक पांड्या ने जो बयान दिया है, उससे संकेत मिलते हैं कि अगले मुकाबलों में प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. उनका कहना है कि अब कठिन समय लेने का वक्त आ गया है.

हार्दिक पांड्या ने कहा, “हमें वास्तव में यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कठिन फैसले लेने होंगे या हमें ऐसे ही खेलते रहना होगा और उम्मीद करनी होगी कि हालात बदल जाएंगे. ये कुछ कठिन सवाल हैं जिनका जवाब हमें अंततः देना होगा और हां, जिम्मेदारी लेनी होगी.”

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर-प्रभसिमरन सिंह का वानखेड़े में तहलका, IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा

लगातार 4 मैच हारने के बाद फूट पड़ा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया कौन है इस हार का असली जिम्मेदार?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close