Sport : वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कारनाम, आईपीएल में जो विराट-रोहित नहीं कर पाए वो कर दिखाया #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने अब तक कमाल का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में किया है. वो आईपीएल 2026 में 400 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. इस समय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस वक्त ऑरेंज कैप भी उनके नाम है. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को औरेंज कैप दिया जाता है.
वैभव सूर्यवंशी ने बीते मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में न्यू चडीगढ़ के मुल्लांपुर में 16 बॉल में 3 चौके और 5 छक्कों के साथ 43 रनों की आतिशी पारी खेलकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. उन्होंने इस मुकाबले में 24 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा के सिर से ऑरेंज कैप छीन ली थी.
260+ SR . begin a BIG chase. He knows what it takes! 🔥 pic.twitter.com/P6OZz4Bati
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 28, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने किया अद्भुत कारनामा
इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में एक अद्भुत कारनाम कर दिया है. उन्होंने वो कर दिखाया है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए हैं. उन्होंने एक अद्भुत कारनाम कर चारों ओर अपने नाम का डंका बजा दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने क्या किया है, आइए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं.
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने 400 रनों में से 358 रन सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए हैं. उन्होंने चौकों और छक्कों से सिर्फ 358 रन बना डाले हैं. ऐसे में उन्होंने सिंगल और डबल से सिर्फ 42 रन बनाए हैं. ऐसा अब तक आईपीएल में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए हैं.
Vaibhav Suryavanshi has scored 358 runs in boundaries in his 400 runs scored in IPL 2026. 🥶
– Madness at its peak. pic.twitter.com/vDQpr5Ji42
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 29, 2026
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला है. उन्होंने अब तक कुल 9 मैच खेले हैं. इस दौरान 9 पारियों में उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धतशथकों के साथ 400 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.44 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 238.09 का रहा है. वैभव का उच्च्तम स्कोर 103 रहा है. उनके बल्ले से आईपीएल 2026 में 34 चौके और 37 छक्के निकले हैं.
First 3 balls: Tum logon ke dhamaake khatam hogaye
Last 3 balls: Main pathaake shuru karu? pic.twitter.com/OgqcPRJP9S
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 28, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक 168 बॉलों का सामना किया है. इस दौरान वो एक बार शून्य पर आउट हुए हैं. अब वैभव सूर्यवंशी के पास मौका होगा कि वो आईपीएल 2026 में आने वाले मैचों में टीम को जीत दिलाकर प्लेऑफ का टिकट पक्का करा सकें.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी पर यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- ‘वो कमाल का है, उसके साथ मजा आता है’
वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कारनाम, आईपीएल में जो विराट-रोहित नहीं कर पाए वो कर दिखाया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









