Sport : प्रीति जिंटा के गले लगाने पर अर्शदीप सिंह ने मनाया जश्न, देखते रह गए मोहम्मद शमी, वीडियो हुआ वायरल #INA

Preity Zinta Hug Arshdeep Singh: इंडियंस प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स फ्रेंचाईजी की मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अक्सर मैच के दौरान अपने लुक्स और रिएक्शन को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनकी टीम का प्रदर्शन कैसा भी हो प्रीति के चेहरे की मुस्कान हमेशा बनी रहती है. इसके कारण सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस से प्यार भी मिलता है, इसके जवाब में प्रीति की ओर से हर मैच में दर्शकों को फ्रेंचाईजी की जर्सी भी दी जाती है. इसी बीच पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी प्रीति से एक खास तोहफा मिला, जिसके बाद उनके जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है. लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से खेल रहे पेसर मोहम्मद शमी भी इस लम्हे के दौरान वहीं थे ऐसे में उनका रिएक्शन भी कैमरा में कैद हो गया.
प्रीति जिंटा ने अर्शदीप को गले लगाया
दरअसल, 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जाएंट्स से हुई थी. मेजबान टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की, मुकाबले के बाद सभी खिलाड़ी आपस में मिल रहे थे. प्रीति जिंटा भी मैदान पर आईं और उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी. इस दौरान उन्होंने अर्शदीप को गले से लगाया, इसके बाद तेज गेंदबाज ने ऐसे जश्न मनाया जैसे उन्हें कोई इनाम मिल गया हो. दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी वहीं खड़े थे, अर्शदीप को इस तरह रिएक्ट करता देख शमी की भी हंसी छूट गई. प्रीति भी लगातार मुस्कुरा रहीं थी. सोशल मीडिया पर यूजर्स को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि ‘शमी भाई अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं’. आप यह वीडियो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं.
यहां देखें वीडियो –
After the match ended Preity Zinta hugged Arshdeep Singh and his reaction was priceless 🤣🤍 !! pic.twitter.com/5PQbKqk38R
— 𝐉𝐨𝐝 𝐈𝐧𝐬𝐚𝐧𝐞 (@jod_insane) April 20, 2026
यह भी पढ़ें – प्रीति जिंटा के गले लगाने पर अर्शदीप सिंह ने मनाया जश्न, देखते रह गए मोहम्मद शमी, वीडियो हुआ वायरल
अर्शदीप सिंह का फॉर्म आया वापस
अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2026 में अपना फॉर्म दोबारा हासिल कर लिया है. गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुरुआती 3 मुकाबलों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल था. लेकिन फिर सनराईजर्स हैदराबाद के सामने उन्होंने 2 बल्लेबाजों को चलता किया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 22 रन देकर 3 विकेट अपने खाते में जोड़े, जिसमें से 2 विकेट एक ही ओवर में आए थे. फिर अब लखनऊ सुपर जाएंट्स वाले मुकाबले में 1 बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई. अर्शदीप का फॉर्म में लौटना पंजाब किंग्स के लिए टूर्नामेंट में अच्छा संकेत है.
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स मैच का हाल
इसके साथ ही बात की जाए पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स मैच की तो ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर चलते बने, लेकिन इसके बाद कूपर कॉन्ली और प्रियांश आर्य के नाम का तूफान आया. इन दोनों बल्लेबाजों ने 182 रन की साझेदारी कर डाली. प्रियांश ने 37 गेंदों में 9 छक्के और 4 चौकों की मदद से 93 रन बना डाले.
दूसरी ओर कॉन्ली ने 46 गेंदों में 87 रन का योगदान दिया, उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. इन दोनों के विस्फोट का अंजाम ये हुआ कि पंजाब का स्कोर 254 तक जाकर रुका. लखनऊ की ओर से कोई भी बल्लेबाज असरदार पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाया. मिचेल मार्श (40), आयुष बडोनी (35), ऋषभ पंत (43) और एडन मारक्रम (42) ने अच्छी पारियां खेली लेकिन इसके बावजूद उनका स्कोर संयुक्त रूप से 200 का आंकड़ा ही छू पाया. लिहाजा पंजाब ने 54 रन के अंतर से जीत अपने नाम की.
यह भी पढ़ें – ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बदलाव, विराट से सिर्फ 1 रन पीछे वैभव सूर्यवंशी, जानें कौन है सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5
प्रीति जिंटा के गले लगाने पर अर्शदीप सिंह ने मनाया जश्न, देखते रह गए मोहम्मद शमी, वीडियो हुआ वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









