Sport : सनराइजर्स हैदराबाद ने प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में की एंट्री, पंजाब किंग्स की बादशाहत कायम, जानिए कहां है कौन सी टीम #INA

IPL 2026 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. शनिवार को 2 मुकाबले खेले गए. पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धूल चटाई, तो दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत दर्ज की. इस डबल हेडर के बाद प्वॉइंट्स टेहस में फेरबदल देखने को मिला है. ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम ने टॉप-4 में पहुंच गई है. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि अंक तालिका में कौन सी टीम कहां पर काबिज है.

टॉप-4 में हुई SRH की एंट्री

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉप-4 में एंट्री कर ली है. शनिवार को हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ था, जिसमें ईशान किशन की टीम ने 10 रन से जीत दर्ज की और प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर किया.

हैदराबाद ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह 6 अंक और +0.566 नेट रन रेट के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे चौथे नंबर पर पहुंच गई है. आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के पास भी 6-6 अंक हैं. ये दोनों टीमें क्रमश: 5वें और 6वें पायदान पर है.

पंजाब किंग्स है नंबर- पर काबिज

IPL 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में नंबर-1 पर काबिज है. इस सीजन अब तक पंजाब की टीम ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इस तरह PBKS टॉप पर काबिज है. दूसरे नंबर पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

हालांकि, इस हार से अंक तालिका में उनकी स्थिति पर कुछ खास असर नहीं हुआ है और टीम अभी भी दूसरे नंबर पर है. RCB ने IPL 2026 में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और 2 मैच में हार का सामना किया है. इस तरह 8 अंक और +1.171 नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है. नंबर-3 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जिसने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और एक मैच गंवाया है. इस तरह टॉप-3 टीमें प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रही हैं.

ये हैं बॉटम-4 टीमें

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद सीएसके 7वें पायदान पर पहुंची है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स 8वें स्थान पर है. वहीं, 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 2 अंक के साथ 9वें नंबर पर है. मुंबई ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ 1 मैच जीत पाई, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, आखिरी व 10वें नंबर पर है 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स. IPL 2026 में KKR ने 6 मैच खेले हैं और 5 मैच हारे हैं, जबकि 1 मैच बारिश में धुल गया था. इस तरह एक अंक के साथ ये टीम बॉटम में है.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को ऑरेन्ज कैप फिर अपने नाम करने के लिए आज बनाने होंगे इतने रन, वरना रेस में रह जाएंगे पीछे

सनराइजर्स हैदराबाद ने प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में की एंट्री, पंजाब किंग्स की बादशाहत कायम, जानिए कहां है कौन सी टीम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close