Sport : "भारतीय क्रिकेट को हल्के में लेने वालों को बैन करो"', सुनील गावस्कर ने कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड पर दिया बड़ा बयान #INA

Sunil Gavaskar: भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर अक्सर क्रिकेट और खिलाड़ियों को लेकर अपनी बात रखते हैं और उनकी बयान की काफी चर्चा होती है. अब सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर होने वाले विदेशी खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होने वाले विदेशी खिलाड़ियों को BCCI से बैन करने की मांग की है. बिना कारण IPL 2026 से विदेशी प्लेयर्स के बाहर होने से सुनील गावस्कर भड़के हुए हैं.

सुनील गावस्कर ने की विदेशी खिलाड़ियों को बैन करने की मांग

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा है कि बीसीसीआई को नियम बनाना चाहिए कि अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के पहले मैच से उपलब्ध नहीं है (जब तक वह नेशनल ड्यूटी पर न हो), तो उसे भी 2 साल का बैन लगाया जाए. वैसे ही जैसे ऑक्शन के बाद IPL से बाहर होने वाले ओवरसीज खिलाड़ियों पर लगता है. यह मैसेज उन खिलाड़ियों को जाएगा जो भारतीय क्रिकेट और आईपीएल को हल्के में लेते हैं.

सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि आईपीएल की टीमें खिलाड़ियों पर बहुत पैसा और भरोसा लगाती हैं, इसलिए खिलाड़ियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खेलना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि जब फ्रेंचाइजी इतना निवेश करती हैं, तो क्या उन्हें पूरी प्रतिबद्धता नहीं मिलनी चाहिए? 

IPL 2026 के शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड

IPL 2026 के शुरुआती मैचों के लिए कुछ विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं. इन खिलाड़ियों में ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के 3 स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के लिए अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उनकी फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण देरी की है. इसके अलावा न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी पर्सनल कारण (न्यू बोर्न बेबी के साथ समय बिताने) से कुछ मैच मिस कर रहे हैं. 

सुनील गावस्कर ने कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर उठाए सवाल

सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे कैमरून ग्रीन वर्कलोड संबंधी चिंताओं के कारण गेंदबाजी न करने के कारण चर्चा का विषय बन गए हैं. सुनीग गावस्कर ने कैमरून ग्रीन के सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलने की बढ़ती प्रवृत्ति पर सवाल उठाया, जबकि उन्हें ऑलराउंडर के तौर पर चुना जाता है. गावस्कर ने ने कैमरून ग्रीन पर तीखी आलोचना करते हुए लिखा, “एक गेंदबाज एक मैच में सिर्फ 4 ओवर ही फेंक सकता है…खेल में उन्हें ऐसा करने से क्या रोक रहा है?”

यह भी पढ़ें:  गुजरात टाइटंस में होगी मैच विनर खिलाड़ी की वापसी, DC के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल होना तय, सामने आई बड़ी अपडेट

"भारतीय क्रिकेट को हल्के में लेने वालों को बैन करो"', सुनील गावस्कर ने कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड पर दिया बड़ा बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button