Sport : 21 वर्षीय खिलाड़ी पर चली बीसीसीआई की तलवार, जानिए किस बात के लिए अंगकृष रघुवंशी को दी इतनी बड़ी सजा #INA

Angkrish Raghuvanshi fined : भारतीय क्रिकेट कंटोल बोर्ड बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स के 21 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर बड़ा एकशन लिया है. आईपीएल और बीसीसीआई के द्वारा रघुवंशी पर एक्शन लेते हुए उन पर जुर्माना लगाया गया है. उन्हें इस तरह की सजा क्यों मिली है और पर क्यों एक्शन लिया गया है. आइए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं.
अंगकृष रघुवंशी पर लिया गया बड़ा एक्शन
आपको बता दें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया और उन्हें आईपीएल के प्लेयर्स और टीम ऑफिशियल्स के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 को तोड़ने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट (लेवल 1) भी मिला है.
🚨 . 🚨
Angkrish Raghuvanshi of @KKRiders was fined 20% of his match fees and has also accumulated One Demerit Point (Level 1) for breaching Article 2.2 of the IPL’s Code of Conduct for Players and Team Officials.
More Details 🔽 | #TATAIPL | #LSGvKKR…
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026
जानिए क्या है पूरा मामला
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बीते रविवार को खेला गया. इस मैच में अंगकृष रघुवंशी पर खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट भी जमा किया है.
रघुवंशी को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते पाया गया, जो “मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग” से संबंधित है. यह घटना 5वें ओवर में हुई जब ‘क्षेत्र में बाधा डालने’ के लिए आउट दिए जाने के बाद, रघुवंशी ने आक्रामक तरीके से अपने बल्ले से बाउंड्री कुशन पर मारा और बाद में उसी तरह से अपना हेलमेट डगआउट में फेंक दिया.
क्यों किया रघुवंशी ने ऐसा
दरअसल, अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग में रुकावट पहुंचने के चलते आउट दे दिया गया. प्रिंस यादव की एक लेंथ गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने उसे मिड-ऑन पर शॉट खेला और सिंगल के लिए दौड़े लेकिन ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया. थ्रो बैटर के एंड पर आया ऐसे में वो डाइव लगाकर वापस क्रीज में आ गए.
𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐉𝐔𝐒𝐓 𝐇𝐀𝐏𝐏𝐄𝐍𝐄𝐃?! 😳
Mix-up. Long turn. Third umpire drama… & Raghuvanshi is given OUT for obstructing the field! 👀
Just the 4️⃣th instance of a batter being given out for obstructing the field in TATA IPL 🤯#TATAIPL 2026 ➡️ #LSGvKKR | LIVE NOW… pic.twitter.com/WRgr608Odb
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 26, 2026
इस दौरान थ्रो अंगकृष रघुवंशी को भी लगा और शमी और पंत ने ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट की अपील की. इसके बाद ऑन-फील्ड अंपायर इसे थर्ड अंपायर के पास ले गए. इस दौरान रिप्ले गया. थर्ड अंपायर को लगा कि बैट्समैन ने अपनी दिशा बदल ली है और थर्ड अंपायर ने उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट दे दिया.
ये भी पढ़ें : LSG vs KKR मैच में जबरदस्त ड्रामा! बगैर गलती के अंगकृष सूर्यवंशी को दिया गया आउट? अंपायर से भिड़े कोच और खिलाड़ी
21 वर्षीय खिलाड़ी पर चली बीसीसीआई की तलवार, जानिए किस बात के लिए अंगकृष रघुवंशी को दी इतनी बड़ी सजा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









